ab tak tv@भीषण गर्मी के चलते खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर पूरा परिवार नहीं बनने देते मकान दबंग व हल्का इंचार्ज -पीडित
भीषण गर्मी के चलते खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर पूरा परिवार नहीं बनने देते मकान दबंग व हल्का इंचार्ज -पीडित
पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से हुए घायल, दोनों अभियुक्तों के कब्जे से 01-01 अवैध तमंचा मय खोखा व जिन्दा कारतूस बरामद
*थाना सिरसागंज व एसओजी पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में दिनांक 25-05-2024 को कमलेश की हत्या करने वाले दो शातिर अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से हुए घायल, दोनों अभियुक्तों के कब्जे से 01-01 अवैध तमंचा मय खोखा व जिन्दा कारतूस बरामद ।
*पुरानी रंजिश के चलते बदला लेने हेतु की गयी थी कमलेश की हत्या........
अभियुक्तों के कब्जे से 02 अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस एवं 02 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद.......
*हत्या में शामिल दो अभियुक्त चोब सिंह व कुलदीप उर्फ बुरैया को पूर्व में ही भेजा जा चुका है जेल......
दिनांक 25.05.2024 को वादी मुकदमा भूरे सिंह यादव द्वारा वादी के भाई कमलेश की हत्या करने के सम्बन्ध में थाना सिरसागंज पुलिस पर मु0अ0स0 246/24 धारा 147,148,149,302,34 भादवि0 पंजीकृत किया गया था । घटना के खुलासे हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा अपर पुलिस अक्षीधक ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में 04 पुलिस टीमों का गठन किया गया था । प्रकरण में ठोस साक्ष्य संकलन व मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कमलेश की हत्या में शामिल दो वाँछित अभियुक्तगण 1-छोटे उर्फ पार्थ पुत्र दीवान सिंह निवासी नगला बाग थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद तथा 2-अनुज पुत्र पप्पू यादव निवासी नगला गुलाल थाना नागला खंगर जनपद फिरोजाबाद हाल पता फ्रेंड्स कॉलोनी सोथरा रोड थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद दोनों नगला बाग स्थित अपने घर से कहीं जाने के लिए हाईवे की तरफ मैनपुरी सोथरा रोड़ पर जा रहे हैं । इस सूचना पर आज दिनांक 30-05-2024 को सिरसागंज एवं एसओजी टीम द्वारा नगला राई मोड पर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था । चैकिंग के दौरान सामने से आ रहे 02 व्यक्तियों को रोका गया तो दोनों व्यक्ति नगला राई की तरफ भागने लगे तथा भागते हुए पुलिस पार्टी पर दोनों ने फायर करना शुरू कर दिया । आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा फायर किया गया जिसमें दोनों अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गए । घायल अभियुक्त के कब्जे से 02 अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस एवं 02 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं । दोनों घायलों को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल फिरोजाबाद भिजवाकर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है । हत्या में शामिल दो अभियुक्त चोब सिंह व कुलदीप उर्फ बुरैया को पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है ।
*नाम व पता गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणः
1. छोटे उर्फ पार्थ पुत्र दीवान सिंह निवासी नगला बाग थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
भीषण गर्मी के चलते खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर पूरा परिवार नहीं बनने देते मकान दबंग व हल्का इंचार्ज -पीडित
लूटेरो के साथ हुई मुठभेड़ के संबंध में फ़तेहपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई बाइट
संवाददाता क्षत्रपाल मौर्य बृजभूषण शरण सिंह के बेटे ने फार्चुनर से 3बच्चो को रौंदा दो कि मौके पर हो गयी मौत
Leave a Comment: