विधुत समस्याओं के चलते सामाजिक कार्यकर्ता संगठन ने सौपा ज्ञापन
विधुत समस्याओं के चलते सामाजिक कार्यकर्ता संगठन ने सौपा ज्ञापन
बिलारी नगर में विद्युत समस्या चरम पर है आपको अवगत करा दें की नगर बिलारी में निर्वाद आपूर्ति उपलब्ध कराने हेतु बंच केबल बलवाये जा रहे हैं। पर जहां-जहां इन बंच केबिलों को डाला गया है वहां फॉल्ट व तारों में आग लगने की समस्याएं बढ़ रही हैं नगर के प्रमुख लोगों ने इस जटिल समस्या पर ध्यान देने के बाद यह जानकारी हासिल की है कि डाले जा रहे बंच केबल की गुणवत्ता खराब है पूर्व के बंच केबल नए बच केबिलों से ज्यादा बेहतर है जिसके चलते नगर में सामाजिक कार्यकर्ता संगठन के कार्यकर्ता, सभासद गण व व्यापारी नेताओं ने उप जिलाधिकारी के नाम तहसीलदार कमलेश कुमार को इन समस्याओं के समाधान पर ज्ञापन सोपा है जिसमें कहा गया है कि बंच इत्यादि के लियें बीते दिनों करोड़ों रुपए की धनराशि स्वीकृत हुई थी। किंतु यह बंच केबल नगर के लिए अभिशाप बन गए हैं। जहां-जहां इन केबल को लगाया जा रहा है वहां-वहां निरंतर फाल्ट हो रहे हैं। आग लग रही है तो कहीं केवल पिघल कर गिर रहे हैं जबकि पूर्व में पुराने वाले बंच केबल के साथ इस तरह की कोई समस्या नहीं थी। नए व पुराने बंच केबल की तुलना पर पता चला की नई बंच केबल पुराने बंच केबल के सामने बहुत ही हल्का व घटिया है
जिस कारण वश नई केबल लोड उठाने में सक्षम नहीं है।
यह विषय बेहद गंभीर है भीषण गर्मी में नगर की जनता त्राहि त्राहि कर रही है। रात रात भर बिजली नही आती पानी नही मिलता लोग बीमार हो रहे हैं बच्चे बेहाल हो रहे हैं हालांकि नगर बिलारी विद्युत विभाग के कर्मचारी भी जी तोड़ मेहनत कर दिन रात इन समस्याओं के समाधान में जुटे हैं और भीषण गर्मी में काम करते दिख रहे हैं किंतु समाधान संभव नहीं होता दिखाई दे रहा है।
जो काम एक सर्किट डाल कर किया जा सकता था वही काम निस्तारण के लियें 4 सर्किट डालकर किया जा रहा है इसका कारण केवल खराब गुड़वत्ता वाला ये बंच केबल ही है। मांग की गईं है कि उपरोक्त कम्पनी के बंच केबल को बदलवाकर पुराने बंच केबल वाली कम्पनी या अच्छी और विश्वसनीय कम्पनी के बंच केबल की गुणवत्ता के केबल ही मंगवाई जाएं और उन्हीं केबल को डाला जाए।
वर्तमान में डाले जा रहे बंच केबल वाली कम्पनी को ब्लैकलिस्ट कर इसका टेण्डर निरस्त किया जाए और केबल गुड़वत्ता की जांच कराई जाए।
जनता और त्रस्त न हो इसके लियें कैसे भी करके नगर की विद्युत आपूर्ति सुचारू कराई जाए।
बिलारी बिजली घर में ट्रांसफॉमर्स को ठंडा रखने के लिये जरूरी उपकरण की व्यवस्था कराई जाए।
इतने महंगे यूनिट दर के चलते फिक्स चार्ज लेना विद्युत उपभोक्ता का उत्पीड़न है प्रत्येक राज्य में फिक्स्ड चार्ज पर कोई ना कोई छूट का प्रावधान है पर उप्र में नहीं है अतः विद्युत उपभोक्ता के मीटर पर लग रहे इस फिक्स्ड चार्ज को खत्म किया जाए।
नगर में विद्युत कर्मियों व लाईनमैनों की संख्या में बढ़ोतरी की जाए। चेतावनी दी गयी है कि
यदि इन मांगों का निस्तारण 5 जून तक नही किया गया तो 6 जून से कभी भी संगठन के कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर विवश होंगे। जिसकी ज़िम्मेदारी पूर्ण रूप से विद्धुत विभाग व शाषन की होगी। ज्ञापन में नोमान जमाल,देवेश शर्मा,केके गुप्ता,हप्पू राजा,निहाल सिंह लाठर,सुनील आर्य,सिद्दीक रज़ा,बब्लू मसूदी,हकीम नईमुद्दीन, नईम अशरफी,रिजवान बंजारा, दानवीर शर्मा,शमशाद,मोबिन, इत्यादि लोग मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
इस माह के बड़े मंगल पर विधि विधान से बजरंग बली की पूजा अर्चना करने से साधक को प्रत्येक कष्ट और बाधा से मुक्ति मिलती है।. अलग-अलग मंदिरों में सुंदर कांड, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण का पाठ किया गया ।
बरेली । श्री राधाबल्लभ हरबंश प्रभात फेरी के सदस्यों ने पुरुषोत्तम मास में आज प्रख्यात भागवत कथा वाचक श्री सत्येंद्र मोहन शास्त्री जी के नेतृत्व में बदायूं रोड प
जौनपुर जनपद के मड़ियाहू नगर अध्यक्ष रुकसाना कमाल एक बार फिर प्रदेश में छठवें राज्य वित्त आयोग द्वारा स्थानीय निकायों के जन प्रतिनिधियों के साथ परामर्श और संवाद
Leave a Comment: