रिपोर्ट-- ए, के, विश्वकर्मा महमूदाबाद, सीतापुर, 


यह गीत एक फिल्म का है मगर आज इस गीत को चरितार्थ करने वाले सीता इण्टर कालेज के प्रबंधक महमूदाबाद की धरती पर शिक्षा को लेकर जनक कहे जाने वाले हर दिल अजीज मीडिया जगत में महारत हासिल करने वाले आदरणीय श्री रमेश वाजपेयी जी ने कर दिखाया है, 

आपको बताते चलें कि आप वह शक्ति/ हस्ती हैं, जो कार्य किसी के वश से बाहर हो आप वह कार्य करने में प्रसिद्धि हासिल करते हैं, अगर देखा जाये तो इस समय बहुत भीषण गर्मी पड़ने रही है, इसी को देखते हुए आपके द्वारा जो कार्य किया गया है उसकी प्रसंशा नहीं की जा सकती, 

  आपको जानकारी देते चलें कि बढ़ रहे तापमान में पड़ रही भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए सीता ग्रुप ऑफ एजूकेशन द्वारा सीएचसी महमूदाबाद के इमरजेंसी वार्ड में आने वाले मरीजों की सुविधाओं के लिए एक एसी दान स्वरूप दी गई। सीता ग्रुप एजूकेशन द्वारा घोषणा किए जाने के 24 घंटे के भीतर इमरजेंसी वार्ड में एसी लगवा दिए जाने पर सीएचसी अधीक्षक व नगरवासियों ने बधाई दी है।
      सीएचसी आने वाले मरीजों को भीषण गर्मी में इमरर्जेंसी वार्ड में भर्ती होकर समस्या से जूझना पड़ रहा है। गंभीर घायल मरीजों को घंटों इमरर्जेंसी में भर्ती रहना पड़ता है, जिसके चलते उन्हें और चिकित्सकों को परेशानी उठानी पड़ती थी। ज्यादा गर्मी पड़ने पर चिकित्सक मजबूरन वार्ड से बाहर बैठना पड़ता था। बुधवार को डिप्टी एसीएमओ डॉ. एमएल गंगवार, सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशीष वर्मा, एसएन गुप्त, डॉ. रोहित खरे, डॉ. प्रेषित की मौजूदगी में सीता ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन आरके वाजपेयी, डिप्टी मैनेजर आंजनेय आशीष वाजपेयी, वागीश दिनकर वाजपेयी ने सीएचसी के इमरर्जेंसी वार्ड में एसी लगवा दी। इस मौके पर दीपक वर्मा, पंकज वर्मा, ज्ञानेश मिश्र, अनुराग शुक्ल, अजितेश दुबे, आनंद शुक्ल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
 इस महान पुनीत कार्य के लिए आपको हमारी टीम अब तक न्याय अखबार की तरफ से बहुत बहुत धन्यवाद,

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।