एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की नुकसान में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए।


लोकसभा चुनाव के परिणाम से पहले शेयर बाजार में बिकवाली हावी है। बुधवार को लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट रही। बीएसई सेंसेक्स 667.55 अंक टूटकर 74,502.90 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 183.45 अंक टूटकर 22,704.70 अंक पर बंद हुआ। लोकसभा चुनाव के परिणाम 4 जून को आएंगे। आज के कारोबार में बैंकिंग और आईटी स्टॉक्स में बड़ी गिरावट रही। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से पावर ग्रिड, नेस्ले, सन फार्मा, आईटीसी और इंडसइंड बैंक के शेयरों में तेजी रही। 

 

 

निवेशकों के चार दिन में 5 लाख करोड़ डूबे 

शेयर बाजार में लगातार गिरावट रहने से निवेशकों को भारी नुकसान हो रहा है। आपको बता दें कि बीते चार दिनों में निवेशकों को 5 लाख करोड़ का नुकसान हो गया है। दरअसल, 23 मई को जब बाजार बंद हुआ था तो बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैप 4,20,22,635.90 करोड़ था जो 29 मई को घटकर 4,15,09,990.13 करोड़ रुपये रह गया। इस तरह निवेशकों को करीब 5 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है। 

वैश्विक बाजारों में भी गिरावट 

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की नुकसान में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84.40 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 65.57 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।