ab tak tv@अनुसूचित जाति की पड़ोसी किशोरी को घर बुलाया। दरवाजा बंद करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया
अनुसूचित जाति की पड़ोसी किशोरी को घर बुलाया। दरवाजा बंद करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया
अनुसूचित जाति की पड़ोसी किशोरी को घर बुलाया। दरवाजा बंद करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की रात आरोपी ने बहाने से अनुसूचित जाति की पड़ोसी किशोरी को घर बुलाया। दरवाजा बंद करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की हालत बिगड़ गई। इससे वह बेहोश हो गई। इस पर आरोपी घर के बाहर छोड़कर भाग निकला। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके तलाश कर रही है।मामला कुरावली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली एक अनुसूचित जाति की 13 वर्षीय किशोरी सोमवार की रात घर के बाहर सरकारी नल से पानी लेने के लिए जा रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने किशोरी को बहाना बनाकर अपने घर में बुला लिया। वहां आरोपी ने कमरा बंद करने के बाद किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
दर्द से छटपटाती हुई पीड़िता जब लहूलुहान होकर बेहोश हो गई। इस पर आरोपी घर के बाहर पड़ा छोड़ कर भाग गया। घटना की जानकारी होने के बाद परिजन किशोरी को अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी जुटाई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अनुसूचित जाति की पड़ोसी किशोरी को घर बुलाया। दरवाजा बंद करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया
सखी वेलफेयर फाउंडेशन ने मेंस्ट्रूअल हाइजीन डे पर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित
Exit Polls: मैनपुरी सहित ब्रज की 6 सीटों पर लोकसभा 2019 में सटीक रहा एग्जिट पोल, नतीजों के करीब था अनुमान
Leave a Comment: