मोहिनी दुबे की हत्या कर लूट की वारदात के मामले में उनके चालकों पर शक गहराया है


सेवानिवृत आईएएस देवेंद्र दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की हत्या कर लूट की वारदात के मामले में उनके चालकों पर शक गहराया है। कई पुख्ता सुबूत उनकी ओर इशारा कर रहे हैं। सोमवार को दोनों चालकों समेत छह लोगों से पुलिस ने लंबी पूछताछ की है। इनमें से तीन लोगों से देर रात तक पूछताछ जारी रही। 
 

Lucknow Retired IAS Wife Murder case Suspicion deepened on drivers, scooter owner also identified

संदिग्ध हत्यारों का सीसीटीवी फुटेज। 

उधर, पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल नीले रंग की स्कूटी के मालिक की भी पहचान कर ली है। उससे भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द ही वारदात का खुलासा कर सकती है।

 

Lucknow Retired IAS Wife Murder case Suspicion deepened on drivers, scooter owner also identified

इंदिरानगर सेक्टर 20 में शनिवार सुबह सेवानिवृत आईएएस देवेंद्र दुबे के घर में घुसकर बदमाशों ने उनकी पत्नी मोहिनी की हत्या कर दी थी। इसके बाद अलमारी में रखे जेवरात-नकदी लूट ले गए थे।

Lucknow Retired IAS Wife Murder case Suspicion deepened on drivers, scooter owner also identified

सूत्रों के मुताबिक पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है। उनके दोनों चालकों रवि और अखिलेश पर शक पुख्ता होता जा रहा है। 

 

Lucknow Retired IAS Wife Murder case Suspicion deepened on drivers, scooter owner also identified

साक्ष्यों का सत्यापन करने में पुलिस जुटी है। फुटेज से पता चला था कि बदमाश नीले रंग की स्कूटी से आए थे और उसी से भागे थे। सूत्रों के मुताबिक मुख्य आरोपी ने अपने परिचित की स्कूटी का इस्तेमाल किया। नंबर प्लेट निकाल दी थी। स्कूटी पुलिस ने बरामद कर ली है।
 

Lucknow Retired IAS Wife Murder case Suspicion deepened on drivers, scooter owner also identified

लूट करना ही था मकसद
पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब तक की जांच में सामने आया कि बदमाशों का मकसद लूट करना ही था। घटना के वक्त मोहिनी ने विरोध किया तो उनकी हत्या कर दी। वारदात में कुल कितने लोग शामिल थे, साजिश किसने रची, इन सभी सवालों के जवाब पुलिस तलाश रही है। मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल से पुख्ता साक्ष्य मिले हैं।
 

Lucknow Retired IAS Wife Murder case Suspicion deepened on drivers, scooter owner also identified

खुद चला रहा था स्कूटी
फुटेज में जो बदमाश स्कूटी चलाते दिख रहा है उसकी भी पहचान हो गई है। सूत्रों के मुताबिक देवेंद्र का करीबी ही स्कूटी चला रहा था। पुलिस इसकी तस्दीक करने में जुटी है।

Lucknow Retired IAS Wife Murder case Suspicion deepened on drivers, scooter owner also identified

ये भी होने की आशंका
सूत्रों का ये भी कहना है कि अंदेशा है कि परिचित शख्स पहुंचा था, इसलिए मोहिनी ने दरवाजा खोल दिया। इस दौरान मौका पाकर परिचित जेवरात व नकदी आदि बटोरने में जुट गया। तभी मोहिनी ने उसे देख लिया। विरोध करने पर उन्हें मार दिया। 

Lucknow Retired IAS Wife Murder case Suspicion deepened on drivers, scooter owner also identified

मोहिनी की हत्या करने तक जितने जेवरात व नकदी बटोरी थी, उतना ही लेकर वह भाग निकला। यही वजह है कि तमाम जेवरात व 90 लाख की नकदी वह खोज ही नहीं पाया। हालांकि, जब पुलिस वारदात का खुलासा करेगी तब ये सभी तथ्य स्पष्ट होंगे।

Lucknow Retired IAS Wife Murder case Suspicion deepened on drivers, scooter owner also identified

साजिशकर्ता कोई और है या नहीं...इस पहलू पर जांच
पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। ये भी पता कर रही है कि वारदात में यही लोग शामिल हैं या फिर पर्दे के पीछे कोई साजिशकर्ता भी है। सभी से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। उनके मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल और लोकेशन भी देखी जा रही है।

 

Lucknow Retired IAS Wife Murder case Suspicion deepened on drivers, scooter owner also identified

एक बार कपड़े भी बदले
पुलिस सूत्रों के मुताबिक बदमाश जब सुबह आ रहे थे तब रास्ते में एक बार कपड़े बदले थे। वारदात के बाद कैमरे में जब वह कैद हुए तब वह दूसरे कपड़ों में नजर आए। शहर में इधर-उधर घूमते हुए वह निलमथा कैंट पहुंचे थे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।