ईवीएम से हुआ मॉक पोल, मशीन की परखी गई गुणवत्ता


ईवीएम से हुआ मॉक पोल, मशीन की परखी गई गुणवत्ता

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं चुनाव में प्रतिभाग कर रहे प्रत्याशियों एवं उनके द्वारा अधिकृत एजेंटों के उपस्थिति में हुआ मॉक पोल संपन्न

देवरिया, 27 मई। जिला निर्वाचन अधिकारी अखंड प्रताप सिंह एवं 66-देवरिया लोकसभा चुनाव में प्रतिभाग कर रहे हैं सभी प्रत्याशियों एवं उनके द्वारा अधिकृत एजेंटों की मौजूदगी में आज ईवीएम से मॉक पोल संपन्न कराया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी एक जून को प्रयोग की जाने वाली बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट एवं वीवीपीएटी मशीनों में से रेंडमली चयनित 5 प्रतिशत मशीनों से मॉक पोल संपन्न कराया गया। 
       मॉक पोल के दौरान सभी प्रत्याशियों के बटन दबाए गए और उसकी पुष्टि वीवीपीएटी से की गई। सभी मशीने सही तरीके से कार्य करती मिली। प्रत्याशियों एवं उनके अधिकृत प्रतिनिधियों ने भी मॉक पोल के दौरान बटन दबाकर ईवीएम की गुणवत्ता परखी। 
       जिलाधिकारी ने बताया कि इसी तरह मतदान के दिन भी सुबह साढ़े पांच बजे मॉक पोल संपन्न कराया जाएगा। उसके पश्चात प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव श्रीवास्तव सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
*अजित सिंह  -पत्रकार अब तक टीवी न्यूज़ देवरिया

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।