आगरा में मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा ????


आगरा में मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा ????
***********
बुद्धजन कल्याणकारी एकता परिषद आगरा के तत्वावधान में दिनांक 23 मई 2024 को उपासिका निरंजन बौद्ध स्मृति भवन, 526, पश्चिम पुरी, सिकंदरा, आगरा में बुद्ध जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए श्रद्धेय विजेंद्र सिंह बौद्ध जी के द्वारा  त्रिसरण एवं पंचशील के पश्चात समिति की ओर से जनपद आगरा से हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के 12 मेघावी छात्रों जिनका अंक प्रतिशत 80% से अधिक था मुख्य अतिथि उपासिका किरण केसरी बौद्ध जी के द्वारा सम्मानित किया गया तालिया की गड़गड़ाहट के साथ सभी सम्मानित विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया गया इसी क्रम में मुख्य अतिथि किरण केसरी बौद्ध, उद्योग जगत एवं समाज से जुड़े हुए आगरा के जाने-माने भगवती प्रकाश वर्मा  सुपुत्र दिवंगत चंद्रभान वर्मा जी  के सुपुत्र , गायिका उपासिका मंजुला सागर, अपनी लेखनी से समाज को जागृत करने वाले श्रद्धेय मानिकचंद जी ,एवं समिति के  बुद्ध विहार की  देखभाल कर प्रातः नियमित पूजा वंदना कराने और पिछले कई वर्षों से कैशियर के पद पर रहते हुए समिति को अपनी सेवाएं दे रहे श्रद्धेय विशंभर सिंह जी को समिति की ओर से शाल उड़ा कर एवं गले में पंचशील पट्टिका डालकर  सम्मानित किया गया इस
 अवसर पर मुख्य अतिथि किरण केसरी बौद्ध, दिल्ली से आए हुए श्रद्धेय आर 0आर0 राजा जी, ने धम्म के प्रति समाज को जागरूक किया और लोगों को बताया की परम पूज्य बाबा साहेब के द्वारा 14 अक्टूबर 1956 को नागपुर की दीक्षाभूमि में अपने तमाम अनुयाइयों के साथ  बौद्ध धम्म अपनाया गया और हमें मान सम्मान से जीने के लिए बौद्ध धम्म में दीक्षित हो ने के लिए आब्हान किया श्रद्धेय डॉक्टर श्याम सुंदर जी, उपासिका राजरानी, उपासिका मंजुला सागर एवं उपासक एम० एल ०सागर जीके द्वारा अपने गीत और कविताओं के माध्यम से कार्यक्रम को भव्य बनाया गया श्रद्धेय क्षेत्र के पूर्व सी०ओ० राजेंद्र सिंह जी एवं अन्य जनों ने भीअपने विचार प्रस्तुत कर समाज को जागृत किया  श्रद्धेय कमल सिंह बौद्ध जी ने उपस्थित सभी जनों का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर सह भोज का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी लोग सम्मिलित हुए ( थम्म सेवा में )  कमल सिंह बौद्ध  # अध्यक्ष

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।