वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा पुलिस बल के साथ फिरोजाबाद शहर में की गयी पैदल गश्त


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा पुलिस बल के साथ फिरोजाबाद शहर में की गयी पैदल गश्त ।*  
 *गश्त के दौरान की गयी संदिग्ध व्यक्ति / वाहनों की चैकिंग ।

*साथ ही आमजन से संवाद स्थापित कर आमजनों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा । 

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित द्वारा जनपद में चाक-चौबंद कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ फिरोजाबाद शहर में पैदल गश्त किया गया । पैदल गश्त के दौरान महोदय द्वारा आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के बारे में जाना गया व उनके निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया । इस दौरान पुलिस बल द्वारा संदिग्ध व्यक्ति / वाहनों की चैकिंग की गयी *
*महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि जनपदवासी संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखें एवं किसी भी प्रकार की घटना / समस्या होने पर तत्काल डायल-112 पर कॉल करें या सम्बन्धित थाने पर शिकायत करें । फिरोजाबाद पुलिस द्वारा आपकी हर सम्भव मदद की जायेगी ।
*इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर एवं अन्य पुलिस अधिकारीगण / कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।