गाजियाबाद। वार्ड 28 के भाजपा पार्षद सुधीर कुमार की गिरफ्तारी के विरोध में लगातार दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी हंगामा हुआ। भाजपा के पार्षदों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए अपर पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर गुस्से का इजहार किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस आयुक्त के दफ्तर में जा


गाजियाबाद। वार्ड 28 के भाजपा पार्षद सुधीर कुमार की गिरफ्तारी के विरोध में लगातार दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी हंगामा हुआ। भाजपा के पार्षदों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए अपर पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर गुस्से का इजहार किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस आयुक्त के दफ्तर में जाने की कोशिश भी की। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से रोका। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्का भी हुई। इस हंगामे से हापुड़ रोड पर जाम लग गया। एक घंटे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।भाजपा के 20 पार्षद पहले नगर निगम मुख्यालय में एकत्र हुए। यहां से अपर पुलिस आयुक्त के कार्यालय के बाहर पहुंचे। उन्होंने कहा, सुधीर कुमार को बिना किसी जांच-पड़ताल के रातों रात गिरफ्तार कर लिया गया। सुधीर की पत्नी ने जो तहरीर दी, उस पर न केस दर्ज किया गया और न ही जांच की गई।
पार्षदाें ने अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था कल्पना सक्सेना से संबंधित थाने के प्रभारी और दूसरे पक्ष पर की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी। पार्षदों का आरोप है कि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर पार्षदों ने पुलिस आयुक्त से मिलने के लिए उनके आवास पर जाने का एलान कर दिया। पुलिस ने उन्हें रोका तो सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। पार्षदों ने थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर करने की मांग की। सुधीर कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराने वाली महिला पर केस दर्ज कराने की मांग भी रखी। इस दौरान छह एसीपी और तीन थानों की पुलिस पहुंच तैनात रही।बंधक बनाने का लगाया आरोप

पार्षद शीतल देओल का कहना है कि जब अपर पुलिस आयुक्त कार्यालय से आयुक्त आवास के लिए जाने का फैसला लिया गया तो पुलिसकर्मियों ने परिसर का दरवाजा बंद कर पार्षदों को बंधक बना लिया। पार्षदों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से अपर पुलिस आयुक्त ने वार्ता की और शनिवार दोपहर तक मामले की जांच का आश्वासन दिया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था कल्पना सक्सेना ने बताया कि पार्षदों को समझाया गया है। मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।संगीन धाराओं में दर्ज है केस
भाजपा पार्षद सुधीर कुमार के खिलाफ पुलिस ने लूट, बलवा और छेड़छाड़ की संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है। एफआईआर चाय का खोखा चलाने वाली महिला की ओर से दर्ज कराई गई है। इसमें सुधीर कुमार और उनका भाई संदीप नामजद हैं और 10-12 आरोपी अज्ञात में हैं। एफआईआर में महिला ने गहने और तीन हजार रुपये लूटने का भी आरोप लगाया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।