रिपोर्ट मुकेश कुमार अब तक टीवी न्यूज़ चैनल जनपद-बस्ती


थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती श्री महेश सिंह तथा स्टैटिक निगरानी के कार्यपालक मजिस्ट्रेट ओमप्रकाश गुप्ता मय पुलिस टीम व कैमरा मैन ओंकार प्रजापति के साथ सामान्य लोक सभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत गठित SST टीम के साथ चेकिंग के दौरान श्री राम भवन वर्मा पुत्र राम अक्षेवर निवासी बहेरा थाना हरैया जनपद बस्ती के पास से 97,000 रूपया बरामद किया गया। बरामद पैसे के संबंध में वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती की मौजूदगी में बरामद कुल धनराशि को SST टीम के मजिस्ट्रेट द्वारा सीजर की कार्यवाही की गई ।  
                                      

बरामद करने वाली टीम- 
1. थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती श्री महेश सिंह जनपद बस्ती।
2. स्टैटिक निगरानी कार्यपालक मजस्ट्रेट श्री ओमप्रकाश गुप्ता जनपद बस्ती। 
3. उ0नि0 श्री नंदलाल सरोज थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती ।
4. हे0का0 सुधाकर राय, हे0का0 अशोक साहनी एस0एस0टी0 टीम जनपद बस्ती।
5. कैमरा मैन ओंकार प्रजापति एस0एस0टी0 टीम ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।