बच्चों के बढ़ते स्क्रीन टाइम ने बढ़ाई 89 फीसदी मांओं की चिंता, सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
टेकआर्क कंपनी द्वारा जारी इस रिपोर्ट के लिए 600 ऐसी कामकाजी मांओं के बीच सर्वेक्षण कराया गया जिनका कम से कम एक बच्चा तीसरी से 10वीं कक्षा में पढ़ता है.
ब्रेन हेमरेज और कोमा में रहने के बाद भी माधव ने 12वीं में सफलता पाई. ब्रेन हेमरेज के कारण उनके मस्तिष्क का एक तिहाई हिस्सा प्रभावित हो गया था.
इरादा अगर बुलंद हो तो मुश्किल दौर में भी स्वर्णिम सफलता का स्वाद चखा जा सकता है. दिल्ली के 18 वर्षीय छात्र माधव ने ब्रेन हेमरेज में एक तिहाई मस्तिष्क के प्रभावित होने के बाद भी 12वीं की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन कर सभी को अचंभे में डाल दिया है. एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, पुष्पबिहार में पढ़ने वाले छात्र माधव ब्रेन हेमरेज के बाद 10 दिन तक कोमा में थे. उन्होंने सीबीएसई के हालिया परिणाम (CBSE Results) में 93 फीसद अंक लाकर यह बता दिया है कि जीत उसी की होती है जो मुश्किल परिस्थितियों में भी हार नहीं मानता.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अगस्त 2021, में दसवीं के बाद माधव की मस्तिष्क की क्षमता प्रभावित होने लगी थी. धमनी-शिरा विकृति के कारण उनके मस्तिष्क के अंदर रक्त बहने लगा और उनका एक तिहाई मस्तिष्क बुरी तरह प्रभावित हो गया. इससे उन्हें लेखन, गणित, तर्क आदि के कार्यों में दिक्कतें आने लगीं. ब्रेन हेमरेज के बाद माधव 10 दिन तक कोमा में रहे.
उनके पिता दिलीप शरण के मुताबिक, माधव के कोमा में पहुंचने पर उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया. उस समय यह कहना मुश्किल था कि माधव की हालत कभी पहले जैसी होगी या नहीं. वह पहले की तरह चीजों को समझ पाएंगे या नहीं. होश में आने पर माधव पूरी तरह से बोलना भूल गए थे.
अगले एक साल तक माधव को कई तरह की गंभीर सर्जरी से गुजरना पड़ा. उनकी खोपड़ी के एक हिस्से को काटकर अलग कर दिया गया था. बावजूद इसके माधव ने हौसला नहीं खोया. उसने धीरे-धीरे गतिशीलता हासिल और बोलना भी शुरू कर दिया. इसके बाद माधव ने अपनी किताबों की ओर रुख किया. शुरुआत में सबसे ज्यादा परेशानी हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं को समझने में आई.
जुलाई 2022 में माधव की स्कूल में वापसी हुई. माधव ने 12 वीं में हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, ललित कला और शारीरिक शिक्षा को बतौर विषय चुना. उन्होंने परिजनों के किसी भी सहयोग की पेशकश को ठुकरा दिया और खुद पढ़ाई में जुट गए. उन्होंने अपने असीम दृढ़ संकल्प की बदौलत सफलता का वो मुकाम हासिल किया जो शायद एक समय नामुमकिन ही लग रहा था. आज उनके इस जज्बे को सभी सलाम कर रहे हैं.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
टेकआर्क कंपनी द्वारा जारी इस रिपोर्ट के लिए 600 ऐसी कामकाजी मांओं के बीच सर्वेक्षण कराया गया जिनका कम से कम एक बच्चा तीसरी से 10वीं कक्षा में पढ़ता है.
Virat Kohli: विराट कोहली ने एक ऐसा बयान दे दिया, जिससे उनके फैंस काफी ज़्यादा इमोशनल हो रहे हैं. कोहली ने अपना करियर पूरा करने को लेकर बात की.
हरियाणा सरकार ने बुधवार को चंडीगढ़ में हुई कैबिनेट की बैठक में 2024-25 के लिए नई एक्साइज पॉलिसी को मंजूरी दे दी. नए नियम 12 जून से लागू होंगे...
Leave a Comment: