पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि सोमवार की देर शाम वह अपनी आठ माह की बेटी के साथ घर में थी। उसी दौरान रिश्ते में देवर लगने वाला युवक आया और बेटी को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया।


यूपी के ललितपुर जिले के बालाबेहट थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां आठ माह की मासूम भतीजी के साथ रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक ने ही दरिंदगी की। इसके बाद लहूलुहान हाल में उसे छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि सोमवार की देर शाम वह अपनी आठ माह की बेटी के साथ घर में थी। उसी दौरान रिश्ते में देवर लगने वाला युवक आया और बेटी को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। पुलिस के मुताबिक युवक मासूम को लेकर सुनसान इलाके में पहुंचा। यहां उसके साथ दरिंदगी की। रोती हुई बच्ची को लेकर जब वह लौट रहा था तभी परिजनों ने देखा लिया। युवक मासूम को घर के बाहर छोड़कर भाग निकला। परिजनों ने जब देखा तब मासूम खून से लथपथ थी। उसका यह हाल देख परिजनों के होश उड़ गए।

परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

बच्ची के साथ परिवार के ही युवक ने शराब के नशे में दुष्कर्म किया। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। - अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।