मानुषी छिल्लर आज अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर जानिए उनके फिल्मी करियर से जुड़ी खास बात और जानिए फिल्मों के अलावा मानुषी कहां से कमा लेती हैं करोड़ों।


 मानुषी छिल्लर एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल और मिस वर्ल्ड 2017 प्रतियोगिता की विजेता रह चुकी हैं। मॉडलिंग में नाम और शोहरत कमा चुकीं मानुषी फिल्मों में अपना नाम अभीतक स्थापित नहीं कर पाई हैं। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद मानुषी छिल्लर धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपनी जगह बना रही हैं। 

मानुषी का फिल्मी करियर
2022 में मानुषी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत यशराज बैनर की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' से की थी। उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। इस फिल्म में मानुषी ने बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ काम किया था। इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद मानुषी ने हार नहीं मानी। इसके बाद 2023 में मानुषी ने 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में काम किया। यह फिल्म भी बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। इसके बाद 1 मार्च 2024 को मानुषी की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' आई। यह फिल्म भी मानुषी के करियर में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। गौर से देखा जाए तो अबतक मानुषी का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा है। लेकिन उनके फैंस चाहते हैं कि वह फिल्में करती रहें।

 



मानुषी की नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मानुषी छिल्लर की नेटवर्थ तकरीबन 3 मिलियन डॉलर के आसपास है। हर महीने मानुषी करीब 24 लाख रुपये की कमाई करती हैं। वहीं मानुषी 1 साल में 28 करोड़ रुपए कमाती है। अभिनेत्री ना सिर्फ फिल्मों से बल्कि विज्ञापन से भी मोटी कमाई कर लेती हैं। मानुषी एक फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपए फीस चार्ज करती हैं। 

 

 

 

कार की शौकीन हैं मानुषी
लग्जरी गाड़ियों की शौकीन मानुषी छिल्लर के कार कलेक्शन में 'वोल्वो एक्ससी90' शामिल है, जिसकी कीमत 90 करोड़ रूपये के आसपास है। इसके अलावा उनके पास मर्सडीज बेंज भी है, जिसकी कीमत लगभग 45 लाख रुपए के आसपास है। मानुषी के पास 83 लाख की लैंड रोवर और 4.48 करोड़ की रेंज रोवर भी है।मानुषी छिल्लर की कमाई ज्यादातर मॉडलिंग और ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है। उन्होंने साल 2017 में भारत को रिप्रेजेंट करते हुए मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। मानुषी छिल्लर छठी ऐसी भारतीय है, जिन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करते हुए देश का मान बढ़ाया है। भले ही मानुषी की कोई भी फिल्म अभी तक बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई हो, लेकिन अपने हुस्न, लुक्स और फिल्मों में अपने रोल्स के जरिए वह जमकर सुर्खियां बटोरी रही हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।