खबर है कि आशुतोष पत्रकार होने के साथ साथ भाजपा की राजनीति भी कर रहे थे। हत्या क्यों की गई किसने किया, इसकी छानबीन पुलिस कर रही है। इस हत्याकांड से जौनपुर के पत्रकार जबरदस्त गुस्से में है।


 जौनपुर। शाहगंज थाना क्षेत्र के इमरानगंज बाजार में सोमवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे के आसपास अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर सबरहद गांव के निवासी पत्रकार एवं भाजपा नेता आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या कर दी । दिनदहाड़े हुई हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है। घटनास्थल पर जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
        खबर है कि आशुतोष पत्रकार होने के साथ साथ भाजपा की राजनीति भी कर रहे थे। हत्या क्यों की गई किसने किया, इसकी छानबीन पुलिस कर रही है। इस हत्याकांड से जौनपुर के पत्रकार जबरदस्त गुस्से में है।
        खबर मिली है कि आशुतोष श्रीवास्तव विगत एक माह पहले ही सीओ शाहगंज और थाना प्रभारी शाहगंज को जरिए पत्र अपने जान व माल की रक्षा के लिए गुहार लगाई थी लेकिन पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया न ही आशुतोष के प्रार्थना-पत्र पर कोई विचार किया जिसका परिणाम रहा कि दबंग बदमाशो ने आज सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे आशुतोष को गोली मारकर हत्या कर फरार हो गये है।
       घटना के बाद पुलिस की लापरवाही पूर्ण कार्यशैली को लेकर शाहगंज के लोगो में जबरदस्त जनाक्रोश है। लोग सड़क जाम कर प्रदर्शन भी कर रहे है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।