GT vs KKR IPL 2024: आईपीएल के 17वें सीजन में जहां कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने प्लेऑफ में अपनी जगह को पक्का कर लिया है तो वहीं गुजरात टाइटंस की टीम अभी भी रेस में बनी हुई है। दोनों टीमों के बीच होने वाला ये मुकाबला जीटी के लिए काफी अहम रहने वाला है।


इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें सीजन के 63वें लीग मुकाबले में गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच में भिड़ंत देखने को मिलेगी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार जीत हासिल करने के साथ खुद को प्लेऑफ की रेस में बनाए रखा हुआ है, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को मात देने के साथ इस सीजन प्लेऑफ के लिए अपनी जगह पक्की करने वाली पहली टीम बनी है। हम आपको दोनों टीमों के बीच अहमदाबाद मैदान होने वाले इस मुकाबले  की पिच के बारे में बताएंगे और साथ ही दोनों टीमों का अब तक एक-दूसरे के खिलाफ हेड टू हेड क्या रिकॉर्ड रहा है उसके बारे में भी।

गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स हेड टू हेड

आईपीएल के 17वें सीजन में गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच पहली भिड़ंत देखने को मिलेगी। वहीं इससे पहले दोनों टीमों के बीच आईपीएल के इतिहास में अब तक सिर्फ 3 मुकाबले ही खेले गए हैं, जिसमें गुजरात की टीम ने 2 में तो वहीं केकेआर एक मैच में जीतने में सफल रही है। इस मैच में गुजरात का केकेआर के खिलाफ आईपीएल में सर्वाधिक स्कोर 204 रनों का है तो वहीं केकेआर की टीम जीटी के खिलाफ सर्वाधिक स्कोर 207 रनों का है।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जानें वाले इस मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिलता है, जिसमें पिछले मैच में 2 शतकीय पारियां देखने को मिली थी। अहमदाबाद के इस स्टेडियम में अब तक आईपीएल के 32 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें 14 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है तो वहीं 18 बार टारगेट का पीछा करने वाली टीम जीत हासिल करने में सफल रही है। यहां पर पहली पारी में औसत स्कोर 171 से 180 रनों के करीब बनते हुए देखने को मिला है। वहीं इस आईपीएल सीजन में यहां पर अब तक 6 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 2 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है तो वहीं टारगेट का पीछा करने वाली टीम 4 बार मुकाबले को अपने नाम करने में सफल रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।