प्रधानमंत्री बैरकपुर और हुगली के बाद आरामबाग और हावड़ा में भी जनसभा करेंगे।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के बैरकपुर और हुगली में रैली की। उन्होंने कहा- बंगाल में TMC की सरकार में राम का नाम नहीं लेने दिया जाता। रामनवमी नहीं मनाने दी जाती। CAA का विरोध किया जाता है। ये तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करते हैं।

प्रधानमंत्री ने हाल ही में संदेशखाली में यौन उत्पीड़न के मामले में कथित वीडियो पर कहा- पहले TMC की पुलिस ने बचाया। अब TMC ने एक नया खेल शुरू किया है। TMC के गुंडे संदेशखाली की बहनों को डरा रहे हैं, धमका रहे हैं। सिर्फ इसलिए कि अत्याचारी का नाम शाहजहां शेख है।

मोदी ने कहा- यहां की तस्वीर बता रही है कि बंगाल में इस बार एक अलग माहौल है। कुछ अलग होने जा रहा है। कांग्रेस और इंडी अलायंस की वजह से पूर्वी भारत पिछड़ा रह गया। मोदी इसका विकास कर रहा है। प्रधानमंत्री ने बंगाल के लोगों को मोदी की 5 गारंटी भी दी।

 

प्रधानमंत्री की स्पीच की 10 बातें...

1. कांग्रेस राज में सिर्फ गरीबी और पलायन मिला
आजादी के बाद 50 वर्ष तक कांग्रेस के परिवार ने ही सरकारें चलाईं, लेकिन पूर्वी भारत को सिर्फ गरीबी और पलायन मिला। पश्चिम बंगाल हो, बिहार हो, झारखंड हो, ओडिशा हो, आंध्र प्रदेश हो। कांग्रेस और इंडी अलायंस के दलों ने पूर्वी भारत को पिछड़ा ही छोड़ दिया।

2. मोदी पूर्वी हिस्से को विकसित भारत का ग्रोथ इंजन बनाएगा
मोदी ने ठाना है कि वो देश के पूर्वी हिस्से को विकसित भारत का ग्रोथ इंजन बनाएगा। आज हम पूर्वी राज्यों में सड़क मार्ग, रेलवे और जलमार्ग का एक नेटवर्क बना रहे हैं। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर ने इस क्षेत्र में औद्योगीकरण को बढ़ाया है। आने वाले वर्ष बंगाल और आसपास के राज्यों के विकास को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित होंगे।

3. TMC ने बंगाल को घोटाले का गढ़ बना दिया है
बैरकपुर की धरती इतिहास रचने वाली धरती है। आजादी में अहम भूमिका निभाने वाली धरती है, लेकिन TMC ने इसका क्या हाल बना दिया है। एक समय था, जब बंगाल की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में ये अपना बड़ा योगदान देता था, आज TMC ने इसे घोटाले का गढ़ बना दिया है।

4. TMC राज में बम बनाने की इंडस्ट्री चल रही है
एक समय था, जब बंगाल में एक से बढ़कर एक वैज्ञानिक खोज हुआ करती थीं, आज TMC के राज में जगह-जगह बम बनाने की होम इंडस्ट्री चल रही है। एक समय था, जब बंगाल घुसपैठियों के खिलाफ क्रांति किया करता था, लेकिन आज TMC के संरक्षण में यहां घुसपैठी फल-फूल रहे हैं।

 

5. बंगाल में राम का नाम लेने नहीं दिया जाता
आज स्थिति ये है कि बंगाल में अपनी आस्था का पालन करना भी गुनाह है। बंगाल में TMC सरकार राम का नाम नहीं लेने देती। बंगाल में TMC सरकार रामनवमी नहीं मनाने देती। कांग्रेस और लेफ्ट के लोगों ने भी राम मंदिर के विरुद्ध मोर्चा खोल रखा है। क्या TMC, कांग्रेस और लेफ्ट के हाथ में देश सौंपा जा सकता है।

6. TMC ने हिंदुओं को दोयम दर्जे का नागरिक बनाया
TMC-कांग्रेस के इंडी अलांयस ने तुष्टिकरण और वोटबैंक की पॉलिटिक्स के आगे घुटने टेक दिए हैं। TMC के MLA ने कहा कि हिंदुओं को भगीरथी में बहा देंगे। सोचिए, इतनी हिम्मत, इतना साहस। इन लोगों ने बंगाल में हिंदुओं को दोयम दर्जे का नागरिक बना कर रख दिया है।

7. वोटबैंक की राजनीति ने CAA का विरोध हो रहा
वोटबैंक की राजनीति ने CAA जैसे मानवता की रक्षा करने वाले कानून को विलेन बनाकर पेश किया। CAA कानून तो पीड़ितों को नागरिकता देने का कानून है, इससे किसी की नागरिकता नहीं छिनती। लेकिन कांग्रेस-TMC जैसे दलों ने इसे भी अपने झूठ के रंग से रंग दिया।

8. कांग्रेस ने OBC का आरक्षण मुस्लिमों को दिया
तुष्टिकरण की जिद में INDI गठबंधन SC-ST-OBC को मिलने वाला आरक्षण भी छीनना चाहती है। ये लोग कह रहे हैं कि आरक्षण अब मुसलमानों को दिया जाए। पूरा का पूरा आरक्षण मुसलमानों को दिया जाए। कर्नाटक में कांग्रेस ने OBC को मिलने वाले सारे आरक्षण मुसलमान को दे चुकी है।

 

9. भ्रष्टाचारियों को मोदी नहीं छोड़ेगा
ये जो नोटों के पहाड़ निकल रहे हैं, इन पहाड़ के मालिकों को छोड़ा नहीं जाएगा। मैं भ्रष्टाचार से पीड़ित हर बंगालवासी को कहूंगा, कोई भी भ्रष्टाचारी बचने वाला नहीं है। ये जो करोड़ों रुपए इनसे बरामद हो रहे हैं, ये पीड़ितों को कैसे मिलें। मोदी इसका भी रास्ता खोज रहा है।

10. संदेशखाली में नया खेल शुरू हुआ है
संदेशखाली के गुनहगार को, पहले TMC की पुलिस ने बचाया, अब TMC ने एक नया खेल शुरु किया है। TMC के गुंडे, संदेशखाली की बहनों को डरा रहे हैं, धमका रहे हैं, सिर्फ इसलिए कि अत्याचारी का नाम शाहजहां शेख है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...

मोदी बोले- ओडिशा के मुख्यमंत्री को चुनौती देता हूं, राज्य के जिलों का नाम बताएं

 

र्णमासी जानी एक कवयित्री और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्हें 2021 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (11 मई) को ओडिशा के कंधमाल, बोलांगीर और बरगढ़ में चुनावी रैलियां की। उन्होंने ओडिशा के CM नवीन पटनायक को चुनौती देते हुए कहा- नवीन बाबू लंबे समय से ओडिशा के मुख्यमंत्री हैं। मैं उन्हें चैलेंज करता हूं कि वे ओडिशा के सभी जिलों का नाम बिना कुछ देखे बताएं। PM ने कंधमाल की रैली में कहा- इस चुनाव में कांग्रेस 50 सीटों से नीचे सिमटने वाली है। 4 जून को पार्टी देश के संसद में विपक्ष भी नहीं बन पाएगी।

तेलंगाना में बोले- कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड लूट, तुष्टिकरण और वंशवाद का है

 

तेलंगाना के महबूब नगर की रैली में मोदी ने अपना भाषण रोककर दिव्यांग महिलाओं के लिए बैठने की व्यवस्था करने को कहा।

PM नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना, महाराष्ट्र के अलावा भुवनेश्वर में भी चुनाव प्रचार किया। यहां उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हिंदू विरोधी है। कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड लूट, तुष्टिकरण और वंशवाद का है। मोदी ने याद दिलाया कि 10 साल पहले देश में बम धमाके होते थे, ऐसे आतंकी हमले अब नहीं होते। उन्होंने 2013 में हैदराबाद के दिलसुखनगर में हुए बम विस्फोट को भी याद किया और कहा कि इस चुनाव के पहली बार वोट डालने वालों का शायद इसके बारे में पता है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।