बिग बॉस ओटीटी 3 शो इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है।


बिग बॉस ओटीटी 3 शो इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है। यह रियलिटी शो कथित तौर पर जल्द ही शुरू होने जा रहा है। इसको लेकर फैंस में काफी ज्यादा उत्साह है। इस बीच शो को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शो में दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल नजर आ सकती हैं।

 

Viral Vada Pav girl Chandrika Dixit May enter on Bigg Boss OTT 3 Show as per report deets Inside

 

वड़ा पाव गर्ल - फोटो 

रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो निर्माताओं ने उन्हें शो का हिस्सा बनाने के लिए संपर्क किया है। चंद्रिका ने नौकरी छोड़ने के बाद दिल्ली में अपने पति और रिश्तेदारों के साथ मुंबई का लोकप्रिय नाश्ता वड़ा पाव परोसना शुरू किया। हालांकि, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनका एक रोते हुए वीडियो सामने आने के बाद वे रातों रात वायरल हो गई थीं।

 

Viral Vada Pav girl Chandrika Dixit May enter on Bigg Boss OTT 3 Show as per report deets Inside

 

वड़ा पाव गर्ल - फोटो 

एक वायरल वीडियो में चंद्रिका को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते देखा गया था। उन्होंने दावा किया था कि 35,000 रुपये का भुगतान करने के बावजूद उनसे और अधिक पैसों की मांग की गई थी। वे दिल्ली के सैनिक विहार इलाके में वड़ा पाव बेचती हैं।

Viral Vada Pav girl Chandrika Dixit May enter on Bigg Boss OTT 3 Show as per report deets Inside

 

वड़ा पाव गर्ल - फोटो 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चंद्रिका को मेकर्स ने शो में हिस्सा लेने के लिए संपर्क किया था। हालांकि, इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं, चंद्रिका ने भी अभी तक शो में हिस्सा लेने को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। सनी आर्य, पुनीत सुपरस्टार और नागपुर के 'डॉली चायवाला' उर्फ सुनील पति जैसी अन्य सोशल मीडिया हस्तियों ने चंद्रिका को अपना समर्थन दिया है।

 

Viral Vada Pav girl Chandrika Dixit May enter on Bigg Boss OTT 3 Show as per report deets Inside

वड़ा पाव गर्ल 

कुछ दिन पहले, चंद्रिका फोर्ड मस्टैंग में बैठे हुए भी एक वीडियो में देखा गया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। अन्य रेहड़ी-पटरी वालों के साथ चंद्रिका की तीखी नोकझोंक के वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आए हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।