रूस में एक बस नदी में जा गिरी। दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे का वीडियो भी सामने आया है।


 रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसा उस वक्त हुआ जब एक बस पुल से नीचे मोयका नदी में गिर गई। हादसा का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अनियंत्रतित बस अन्य वाहनों को टक्कर मारते हुए पुल से नीचे नदी में जा समाई। जिस वक्त हादसा हुआ उस दौरान बस में करीब 20 लोग सवार थे। रूसी आंतरिक मंत्रालय के क्षेत्रीय विभाग के अनुसार, यह घटना इतालवी समय के अनुसार दोपहर करीब 12:00 बजे हुई। जानकारी के मुताबिक चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

 

मौके पर पहुंची पुलिस 

रूसी आंतरिक मंत्रालय के क्षेत्रीय विभाग के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि बोलश्या मोरस्काया स्ट्रीट के पास मोयका नदी पर बने पुल से एक यात्री बस नीचे गिर गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बचाव अभियान शुरू करते हुए बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला है। हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।  

बस का चालक गिरफ्तार

तास समाचार एजेंसी के मुताबिक इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और छह अन्य घायल हुए हैं। बचाव कार्य और जांच अभी भी जारी है। फिलहाल  पुलिस ने बस के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मंत्रालय ने बताया कि चालक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।