आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के दृष्टिगत थाना कम्पिल/एसओजी/सर्विलांस टीम द्वारा अवैध शस्त्रो का निर्माण करने वाले 02 अभियुक्तगण को 17 निर्मित व 08 अर्धनिर्मित अवैध शस्त्र तथा शस्त्र बनाने वाले उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया।


आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के दृष्टिगत थाना कम्पिल/एसओजी/सर्विलांस टीम द्वारा अवैध शस्त्रो का निर्माण करने वाले 02 अभियुक्तगण को 17 निर्मित व 08 अर्धनिर्मित अवैध शस्त्र तथा शस्त्र बनाने वाले उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया।
 
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर श्री आलोक सिंह के निर्देशन, श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर श्री जोगेन्द्र कुमार के कुशल पर्यवेक्षण, श्रीमान पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्री विकास कुमार के मार्गदर्शन, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक श्री डा0 संजय कुमार व क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री सत्येन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कम्पिल/एसओजी/सर्विलांस टीम द्वारा आज दिनांक 10.05.2024 को मुखबिर की सूचना पर अवैध शस्त्रों का निर्माण कर रहे 02 अभियुक्तगण 1.बृजेश शर्मा पुत्र पोखपाल शर्मा निवासी ग्राम भरगैन थाना पटियाली जनपद कासगंज, 2. जयवीर जाटव पुत्र रूपसिंह निवासी नरदोली थाना सिकन्दरपुर वैश्य जनपद कासगंज को अवैध शस्त्र फैक्ट्री के उपकरण, तमंचा, अर्धनिर्मित तमंचा आदि सहित गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-
1.बृजेश शर्मा पुत्र पोखपाल शर्मा निवासी ग्राम भरगैन थाना पटियाली जनपद कासगंज उम्र करीब 42 वर्ष ।
2.जयवीर जाटव पुत्र रूपसिंह निवासी नरदोली थाना सिकन्दरपुर वैश्य जनपद कासगंज उम्र करीब 36 वर्ष ।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- लोकसभा चुनाव सामान्य निर्वाचन वर्ष- 2024 के दृष्टिगत तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय फतेहगढ़ व उच्चाधिकारिगणों के आदेश व निर्देश के अनुपालन में थाना क्षेत्र में अराजकता व जुर्म जरायम रोकथाम के क्रम में दिनांक 10.05.2024 को थानाध्यक्ष कम्पिल श्री जितेन्द्र चौधरी मय हमराह फोर्स के थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त कर रहे थे इसी दौरान गश्त करते हुये एसओजी प्रभारी उ0नि0 श्री जितेन्द्र पटेल मय टीम व सर्विलांस प्रभारी उ0नि0 श्री विशेष कुमार मय टीम के साथ पहुंचे तथा जिनके द्वारा अवगत कराया गया कि मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुयी है कि कुछ लोग अवैध शस्त्र बनाने का कार्य कर रहे है इस सूचना पर थानाध्यक्ष कम्पिल तीन टीम बनाकर मुखविर के बताये हुए स्थान पर पहुंचे। तीनों टीमों के पुलिस कर्मियों ने बताये गये स्थान को चारों तरफ से घेर कर आवश्यक बल प्रयोग कर बिना भागने का मौका दिये दोनों व्यक्तियों को दबोच लिया गया। जिनके पास से भारी मात्रा में अवैध तमंचे व तमंचे बनाने के उपकरण आदि बरामद हुये, बरामद अवैध शस्त्र फैक्ट्री को नियमानुसार सील कर फर्द बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 71/2024 धारा 3/5/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है

 

फर्रुखाबाद से ज्ञानचंद राजपूत।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।