अब तक टीवी न्यूज़ चैनल   से पत्रकार मुकेश कुमार


बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र दसिया चौराहे पर गुरुवार को पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चला रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। रुधौली क्षेत्र के रौनहिया निवासी प्रदीप(22) व वॉल्टरगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी करन (20) एक ही बाइक से रुधौली की तरफ जा रहे थे कि दसिया चौराहे पर पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही पिकअप की चपेट में आ गए। बाइक चालक प्रदीप की मौके पर ही मृत्यु हो गई वहीं पीछे सवार करन गंभीर रूप से घायल हो गया जिन्हे आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने निजी वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया और परिजनों को सूचना दिया गया।

हेलमेट होता तो शायद बच सकती थी जान

प्रत्यक्षदर्शियो के मुताबिक बाइक चला रहे व उस पर बैठे दोनो युवक हेलमेट नहीं पहने थे। उनका कहना था कि अगर दोनो हेलमेट लगाए होते तो दोनो की जान बच सकती थी। सड़क हादसे में 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।