ये तस्वीर 28 मार्च की है। जब कोर्ट ने अतीक और अशरफ के साथ सौलत को भी उम्र कैद की सजा सुनाई थी


अतीक अहमद के वकील खान सौलत हनीफ ने पुलिस की 4 घंटे की पूछताछ में अतीक के नेटवर्क को लेकर कई खुलासे किए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सौलत ने बताया कि साबरमती जेल से अतीक गुजरात, मुंबई और दिल्ली के व्यापारियों को कॉल करके धमकाता था। जबकि शाइस्ता वसूली के धंधे को संभालती थी। 10 लाख से ज्यादा की रकम लेने के लिए शाइस्ता मुझे भेजती थी। छोटी रकम अतीक का नौकर वसूलता था।

दरअसल, धूमनगंज पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बुधवार को सौलत को दोबारा रिमांड पर लिया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सौलत ने बताया कि उमर और अली के जेल जाने के बाद असद ने कारोबार की बागडोर संभाली थी।

सौलत हनीफ से पूछताछ के बाद उसको नैनी जेल दोबारा शिफ्ट किया गया है।

सौलत हनीफ से पूछताछ के बाद उसको नैनी जेल दोबारा शिफ्ट किया गया है।

पुलिस ने मांगी थी 3 दिन की रिमांड
धूमनगंज पुलिस ने खान सौलत हनीफ की 3 दिन की पुलिस रिमांड मांगी थी। जबकि बुधवार को कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कल दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक की रिमांड मंजूर की। रिमांड मिलते ही पुलिस उसे धूमनगंज थाने लाई और पूछताछ की।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस खान सौलत के आईफोन का डेटा रिकवरी के लिए भेज रही है। उसने पूरी डिटेल मोबाइल से पहले ही डिलीट कर दी है। वकील ने कबूला है कि 19 फरवरी को उसने अपने आईफोन से असद को उमेशपाल की तस्वीरें भेजी थीं। वहीं, सौलत ने पूछताछ के दौरान कुछ स्क्रीन शॉट भी पुलिस को दिए है, जोकि रुपयों के लेनदेन से संबंधित है।

अतीक-अशरफ के साथ ही कोर्ट ने वकील सौलत हनीफ को भी उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

अतीक-अशरफ के साथ ही कोर्ट ने वकील सौलत हनीफ को भी उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

अतीक से मनमानी फीस लेता था सौलत
पूछताछ में वकील ने बताया, अतीक अहमद से मनमानी फीस लेकर वह हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक के बड़े वकीलों को पहुंचाता था। पूछताछ के जरिए अतीक की काली कमाई से जुड़े कई राज खुले हैं।

वकील की निशानदेही पर मुकदमों से जुड़ी कई फाइलें भी मिली हैं। इसको जांच का हिस्सा बनाया जा रहा है। इस पूछताछ के बाद सौलत को नैनी जेल वापस भेज दिया गया। वहीं, रिमांड से जुड़े फैक्ट पर प्रयागराज के पुलिस अफसरों ने कुछ भी कहने से इनकार किया।

ये 3 मई की फुटेज है। जब कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने सौलत को रिमांड पर लिया था।

28 मार्च को कोर्ट ने सुनाई थी उम्रकैद की सजा
उमेश पाल अपहरण केस में MP/MLA कोर्ट ने अतीक के साथ-साथ उसके वकील खान सौलत हनीफ को भी उम्रकैद की सजा सुनाई थी। उसे नैनी सेंट्रल जेल में रखा गया है। बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस ने सौलत को भी आरोपी बनाया है।

उमेश पाल मर्डर केस में फरार चल रही अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन की मददगार के रूप में नाम आने के बाद मुंडी पासी खुद सामने आ गई। उसने बयान दिया, ''यह सब झूठ है। मेरे ऊपर गलत आरोप लग रहे हैं।

यूपी के माफिया अतीक अहमद की बीवी शाइस्ता परवीन कहां है? यूपी पुलिस के हाथ खाली हैं। 25 अप्रैल को यूपी STF ने शाइस्ता को पकड़ने के लिए प्रयागराज के पास हटुआ में रेड की। मस्जिद से एक ऐलान हुआ और बुर्का पहनी औरतों की भीड़ ने पुलिस टीम को घेर लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शाइस्ता वहीं थी, लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गई

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।