अपात्र हैं तो राशन कार्ड कर दें सरेंडर, जांच में अपात्र मिले तो
होगी वसूली ।
अबतक टीबी क्राइम ब्यूरो आशीष कसौधन
अपात्र हैं तो राशन कार्ड कर दें सरेंडर, जांच में अपात्र मिले तो
होगी वसूली ।
अबतक टीबी क्राइम ब्यूरो आशीष कसौधन
उतरौला (बलरामपुर) राशन कार्ड को लेकर तहसील के सभी ब्लाकों में पात्रता की जांच चल रही है। पूर्ति निरीक्षक राम वृछ यादव ने बताया कि सभी अपात्र कार्ड धारकों को अपने राशन कार्ड तहसील में सरेंडर करने के निर्देश दिए गये थे । जिसमे से लगभग दर्जनों अपात्र कार्डधारकों ने अपना राशन कार्ड तहसील में आकर स्वमं सरेंडर कर दिए है
उन्होंने स्पष्ट कहा है कि अगर जांच में किसी भी कार्ड धारक का राशन अपात्र मिलता है तो संबंधित कार्ड धारक से मुफ्त राशन की वसूली की जाएगी। कार्ड बनने से लेकर अब तक लिए राशन की 24 रुपये प्रति किलो गेहूं व 32 रुपये प्रति किलो के चावल के हिसाब से वसूली होगी।
पूर्ति निरीक्षक ने कहा कि तहसील में राशन कार्ड को लेकर लक्ष्य पूरा हो गया है। ऐसे में तमाम पात्र लोग भी राशन कार्ड बनवाने के लिए तहसील के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन लक्ष्य पूरा हो जाने के चलते उनके राशन कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले काफी समय से शिकायतें मिल रहीं थी कि तहसील क्षेत्र में तमाम अपात्र लोग भी राशन पा रहे हैं।
ऐसे में अपात्र राशन कार्ड धारकों से अपील है कि वह अपने कार्ड को तत्काल सरेंडर कर दें। यह अंतिम मौका है। अगर जांच के दौरान कोई अपात्र मिलता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मोटर कार, ट्रैक्टर, सौ वर्ग गज या प्लाट, एसी, पांच केवी या अधिक क्षमता का जनरेटर, पांच एकड़ से अधिक जमीन के स्वामी, एक से अधिक शस्त्र लाइसेंस, आयकरदाता, ग्रामीण क्षेत्र में दो लाख रुपये प्रति वर्ष से अधिक आय वाले व सरकारी कर्मचारी अपात्रता की श्रेणी में आते है
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
अवैध कब्जा हटाओ अभियान के तहत 2 अप्रैल से 29 अप्रैल तक जनपद में अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई 64.55 हे॰ हेक्टेयर शासकीय भूमि
अबतक टीबी क्राइम ब्यूरो आशीष कसौधन
Leave a Comment: