शनिवार को ईद को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।


ईद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित


ताजपुर / समस्तीपुर  ( यूपी अब तक संवाददाता ) :- जिले के ताजपुर थाना परिसर में में शनिवार को ईद को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने किया। बैठक में शामिल लोगों ने अपने अपने विचार रखें तथा ईद पर्व शांतिपूर्ण और सद्भाव माहौल में मनाने का संकल्प लिया। 
उपस्थित गिलमान अहमद ने पंक्ति दोहराते हुए कहा कि मजहब नही सिखाता आपस मे बैर रखना हिंदी हैं हम,हिन्दोस्तान हमारा। रमजान का त्योहार पूरे विश्व को शांति का संदेश देता है। वहीं  भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद ने कहा कि पहले शांति समिति की बैठक में प्रखण्ड से लेकर जिला तक के वरीय पदादिकारी आते थे, अब क्यों नही आते हैं। जबाब देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि खबर तो किया गया था। न आने का कारण हो सकता है कि वें जानते होंगे कि यहां सभी पर्व गंगा-जमनी तहजीब के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जाता है। साथ हीं कहा कि थाना क्षेत्र के लगभग सभी ईदगाह जिसमे सामिल है कर्बला पोखर ताजपुर, रहीमाबाद, हरिशंकरपुर बघौनी,माधोपुर दिघरुआ, पैगम्बरपुर,राजखण्ड एवं मोरवा गोपालपुर, चकपहार, चकसिकन्दर,
उमैदपुर इत्यादि ईदगाहों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहेंगे। वहीं लोगो से ईद पर्व शांति पूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील किया। साथ हीं कहा कि ईद के मौके पर शांति भंग करने वालो को बख्शा नही जायेगा उन्होंने कहा कि किसी प्रकार के अफवाह से दूर रहे। ईद के अवसर पर होने वाले भीड़ भाड़ को देखते हुए कोरोना प्रोटोकॉल का भी पालन करने के लिए लोगों को बताया गया। अगर लोगों को ईद मनाने में ईदगाह के जाने तक रास्ते में कोई समस्या हो तो प्रशासन को अवश्य बताएं। समय रहते इसका समाधान निकाला जाएगा। अगर कोई शरारती असामाजिक तत्व ईद मनाने में खलल पैदा करता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उनकी पहचान कर कठोर कानूनी करवाई की जाएगी। वहीं कमनिष्ट नेता रामप्रीत पासवान ने थानाध्यक्ष से कहा कि शांतिसमिति की बैठक के दौरान जो भी मुद्दा उठाई जाती है और आपस मे विचार किया जाता है, उसको रजिस्टर मेंटेनेंस किया जाय, ताकि याद रहे कि उक्त बैठक में क्या -क्या चर्चा हुई थी और कहां तक उसका पालन हुआ। साथ हीं पर्व को लेकर ताजपुर बाजार क्षेत्र में बड़ी गाड़ी प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की। मौके पर मुखिया बृजनन्दन राम, जवाहर साह, मो अरमान, आदर्श कुमार पिंटू, अंशु अकेला,तबरेज आलम शेखर राय, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी महजूद थे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।