मजदूर दिवस पर बुलडोजर राज के खिलाफ संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया गया


मजदूर दिवस पर बुलडोजर राज के खिलाफ संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया गया

मौन श्रद्धांजलि के बाद शहीदवेदी पर पुष्पांजलि कर शहीद मजदूरों को याद किया गया

महंगाई- बेरोजगारी के खिलाफ संघर्ष होगा तेज- सुरेंद्र

मजदूरों को गुलाम बनाने की साजिश को माले नहीं होने देगी सफल-प्रभात

ताजपुर / समस्तीपुर  (यूपी अब तक संवाददाता ) 1 मई 2022
  
   नगर परिषद क्षेत्र के मोतीपुर अमरसिंह स्थान के पास मजदूर दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया. मौके पर संघर्ष के दौरान शहीद मजदूरों को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दिया गया. तत्पश्चात वयोवृद्ध कामरेड बासुदेव राय ने झंडोत्तोलन किया. शहीदवेदी पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर मजदूर आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने किया. शंकर सिंह, जयनारायण सहनी, राजदेव प्रसाद सिंह, कुशो सहनी, देवन सहनी, माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह समेत दर्जनों मजदूर उपस्थित थे.
  खेग्रामस के प्रखण्ड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता के नेतृत्व में रहीमाबाद में मजदूर दिवस मनाया गया. रजनी देवी, मुंशीलाल राय, धर्मेंद्र पासवान, नीलम देवी, रधिया देवी, फूल कुमारी देवी, सिया देवी समेत दर्जनों मजदूर कार्यक्रम में उपस्थित रहे.
  फतेहपुर लोकल कमिटी के बैनर तले ठुट्ठा बर के माले नेता मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में मजदूर दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता माले नेत्री सोनिया देवी ने किया. कार्यक्रम में सेवानिवृत्त फौजी रामकिशोर सिंह, रामरतन सिंह, सुगिया देवी, माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे.
  बतौर अतिथि सभा को संबोधित करते हुए माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि रोजगार- अधिकार को लेकर आंदोलन से घिरी सरकार ने साजिश के तहत उन्माद- उत्पाद की राजनीति कर रही है. रामराज की आड़ में मजदूरों को गुलाम बनाने की भाजपा साजिश रच रही है. कारपोरेट घराने को खुली छूट और मजदूर- भूमिहीन पर सरकार बुलडोजर चला रही है. भारत के भाईचारे और भारतीय संविधान पर भी बुलडोजर चलाया जा रहा है. आज मजदूर गुलामी का 4 श्रमकोड कानून और काम के 12 घंटे का पूरे देश में विरोध कर रहे हैं. इस अवसर पर माले नेता सुरेंद्र ने मजदूरों के हक- अधिकार, मान- सम्मान, भूमि- आवास को लेकर जारी संघर्ष को और तेज करने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।