मजदूर दिवस की हार्दिक मंगलकामनायें #मजदूरदिवसऔरबाबासाहबडॉबीo_आरo_आंबेडकर
मजदूर दिवस की हार्दिक मंगलकामनायें #मजदूरदिवसऔरबाबासाहबडॉबीo_आरo_आंबेडकर
आप भी इस सुकून का मज़ा लीजिए, किसी अंजान के लिए अपना खून दीजिए! अबतक टीबी क्राइम ब्यूरो आशीष कसौधन
,
आप भी इस सुकून का मज़ा लीजिए,
किसी अंजान के लिए अपना खून दीजिए!
अबतक टीबी क्राइम ब्यूरो आशीष कसौधन
बलरामपुर: वर्ष 2022 के तृतीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की उत्तर प्रदेश राज्य शाखा की तुलसीपुर इकाई के द्वारा निफा तथा बलरामपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना एवं अपर पुलिस अधीक्षक नम्रता श्रीवास्तव के संयुक्त सहयोग से दिनाँक 1 मई 2022 दिन रविवार को प्रातः 10.00 बजे से पुलिस लाइंस परिसर में स्थानीय संयुक्त चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया।
शिविर का शुभारंभ पुलिस क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर कुँवर प्रभात सिंह के द्वारा स्वयं रक्तदान करके किया गया।
इस बात की जानकारी देते हुए शिविर आयोजक वरिष्ठ समाजसेवी एवं जनपद बलरामपुर में रक्तदान मुहिम की मिसाल बन चुके स्वैच्छिक रक्तदानी आलोक अग्रवाल ने कहा कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान करके किसी परिवार की खुशियों का कारण बन सकता है। रक्तदान के माध्यम से एक ओर जरूरतमंदों की मदद होती है और दूसरी तरफ आप समाज के लिए एक विशेष आदर्श प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने बताया कि रक्त का निर्माण किसी भी तरीके से नहीं किया जा सकता है। खून की आवश्यकता होने पर किसी अन्य के द्वारा किए जाने वाले रक्तदान से ही रक्त की पूर्ति सम्भव है।
आज के शिविर में रक्तदान करने वालों में पुलिस सेवा के कुल 13 रक्तदानी शामिल हुए। सभी का विधिवत तरीके से वजन, ब्लड प्रेशर व हीमोग्लोबिन जाँच करने के उपरांत इनसे रक्तदान कराया गया। कुछ जवान शारीरिक रूप या मेडिकली अनफिट होने की वजह से रक्तदान से वंचित रह गए जिनको स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी दी गई जिससे वह अगले रक्तदान शिविर में रक्तदान कर सकें।
शिविर के आयोजन में स्थानीय ब्लड बैंक से डॉ. प्रभात त्रिपाठी, सी. पी. श्रीवास्तव (लैब टेक्नीशियन), अशोक पांडेय (लैब टेक्नीशियन), हिमांशु तिवारी (काउंसलर), अभिषेक, अम्बरीष, सुधांशु एवं विकास सिंह का विशेष व महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनके सहयोग से शिविर सुचारू रूप से सम्पन्न हो सका। विशेष सहयोग के लिए आर. आई. पुलिस लाइंस का हार्दिक आभार प्रकट किया गया।
वर्ष 2022 का चतुर्थ रक्तदान शिविर आगामी 4 जून को संयुक्त चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में आयोजित किया जाएगा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
मजदूर दिवस की हार्दिक मंगलकामनायें #मजदूरदिवसऔरबाबासाहबडॉबीo_आरo_आंबेडकर
राऊनगर विधानसभा के कांग्रेश विधायक जीतू पटवारी द्वारा रोजा इफ्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बचे डेढ़ साल, कमल नाथ के कदम बढ़े एकजुटता की ओर
Leave a Comment: