‘जिंदा थी, इसलिए सच बोला’—मल्हीपुर थानाध्यक्ष के दावे के साथ सुलझा लापता विवाहिता का मामला


बाबूराम पाठक -श्रावस्ती

श्रावस्ती जनपद के थाना मल्हीपुर क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गंगापुर निवासनी 48 वर्षीय मायावती पत्नी गोली की बेटी दीपा की शादी हंसराज पुत्र परमेश्वर के साथ दो साल पहले थाना मल्हीपुर क्षेत्र के ओरी पुरवा गांव में हुई थी। किन्तु बेटी अचानक ससुराल से गायब हो गई।जब यह बात मायके में मां मायावती को हुई तो वह मल्हीपुर थाने में पहुंची और इसके बाद वह 1/8/2025 को न्यायालय की शरण में पहुंची और ओरी पुरवा पति ,सास, ससुर समेत ससूराली जनों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की । न्यायालय के आदेश पर मल्हीपुर थाने में पति व ससुर सास सहित परिवार के 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज। हुआ विवेचना सीओ सतीश कुमार शर्मा को मिली फिर क्या था।सीओ ने थाना अध्यक्ष मल्हीपुर अंकुर वर्मा के साथ टीम गठित कर पुलिस को जल्द इस मामले के तह जाने के लिए कहां यहां तक सर्विस लांस को भी खोजबीन में लगा दिया। थाना अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने लड़की के फोन नंबर पर संपर्क करना शुरू किया और उसके तह तक जाने के लिए पुलिस टीम को लगाया ही था कि थाना अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने बताया कि बाम्बे के पुणे में लड़की है और उस लड़की से बात हुई और पुलिस ने उसे समझा बुझाकर उसे थाने पर बुला लिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस चाह ले तो मरे मुर्दे भी सच बोलने लगते हैं आप तो जिन्दा थी। फिर हाल लड़की की मां मायावती को बुलाकर लड़की दीपा से बात करवाया तो लड़की ने बताया कि मैं अपने मर्जी से गई थी। थाना अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने बताया कि सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।