माध्यमिक विद्यालय नर्रोइया (छानबे) के बूथ संख्या 343, 344 व 345 एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बिहसडा कला के बूथ संख्या 340 व 341 का निरीक्षण किया गया। मतदेय स्थलों पर BLO द्वारा जनसामान्य व BLA के जिलाधिकारी के समक्ष ड्राफ़्ट सूची पढ़कर सुनाई गई।


मीरजापुर 11 जनवरी, 2026-  निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दृष्टिगत आज दिनांक 11 जनवरी 2026 को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय नर्रोइया (छानबे) के बूथ संख्या  343, 344 व 345 एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बिहसडा कला के बूथ संख्या 340 व 341 का निरीक्षण किया गया। मतदेय स्थलों पर BLO द्वारा जनसामान्य व BLA के जिलाधिकारी के समक्ष ड्राफ़्ट सूची पढ़कर सुनाई गई। इस दौरान Blo/शिक्षामित्र नर्रोइयां सपना दुबे, श्यामधर यादव के द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने पर उनका वेतन रोकने का निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिया। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने जासा बघौरा गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने पशुओं को ठंड से बचाव हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान गौ आश्रय स्थल में व्यवस्था उचित पाई गई।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।