डग्गामार वाहन की टक्कर से बालक की मौके पर मौत थाना संदना


डग्गामार वाहन की टक्कर से बालक की मौके पर मौत
थाना संदना


साइकल से जा रहे नाबालिक को डग्गामार वहां ने पीछे से मारी टक्कर,नाबालिक की मौके पर ही मौत,उग्र ग्रामीणों ने मौके पर पहुची पुलिस से भी की हाथापाई।हाल फिलहाल मौके पर पहुची कई थानों की पुलिस द्वारा ग्रामीणों को शांत कराया जा सका।


संदना थाना क्षेत्र के कोरौना कस्बे में साइकल से जा रहे हीरालाल (गुड्डू) के 14 वर्षीय पुत्र दीपक को संदना की तरफ से आ रही टैक्सी ने जोरदार टक्कर मार दी।जिससे दीपक की मौके पर ही मौत हो गयी।घटना की जानकारी पर संदना पुलिस व क्षेत्राधिकारी मिश्रीख सुशील यादव मौके पर पहुचते तब तक ग्रामीण उग्र हो चुके थे और टैक्सी को धक्का देकर सड़क किनारे खाई में पलट दिया।मौके पर पहुची पुलिस व क्षेत्राधिकारी से भी ग्रामीण हाथापाई पर आमादा हो गए जिसके चलते मिश्रीख ,नैमिष, की अतिरिक्त पुलिस मौके पर बुलानी पड़ी जिसके बाद उग्र भीड़ को तो शांत किया जा सका जा सका लेकिन घटना के दो घण्टे बाद तक भी ग्रामीणों ने सिधौली मिश्रीख मार्ग से शव को नही हटाया।आधे मार्ग से आवागमन चलता रहा। घटना स्थल तीन घण्टे तक छावनी में तब्दील रहा।तीन घण्टे बाद मौके पर पहुची माँ को समझाने बुझाने के बाद पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


मामले में क्षेत्राधिकारी मिश्रीख सुशील कुमार यादव ने बताया की स्थिति को निरन्तरित कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है आगे की विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
यूपी अब तक संवाददाता अनुज अग्निहोत्री

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।