हाईस्कूल 2022 में सर्वाधिक अंक प्राप्त किये छात्र व छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया


मोहम्मद रईस रहमानी फतेहपुर स्वास्थ्य ब्यूरो प्रमुख प्रयागराज मंडल
✍️आज दिनाँक 25/8/22 को प्रातः 9 बजे डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में स्वर्गीय डॉ सत्यनारायण भारती हायर सेकंडरी स्कूल अरबपुर में हाईस्कूल 2022 में सर्वाधिक अंक प्राप्त किये छात्र व छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार निगम जी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन मानस मर्मज्ञ दिनेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिलाधिकारी द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा में माल्यार्पण कर किया गया।विद्यालय की बच्चियों द्वारा सरस्वती प्रार्थना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।डॉ अनुराग द्वारा उपजिलाधिकारी  को बैज अलंकृत,माल्यार्पण व अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।ततपश्चात उपजिलाधिकारी व डॉ अनुराग द्वारा संयुक्त रूप से सभी सर्वाधिक अंक प्राप्त किये बच्चों का माल्यार्पण, प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया।सम्मानित छात्र/छात्राएं कामता प्रसाद,शिवांशु यादव,शिवांशी, मानसी देवी,रंजना देवी,सलोनी देवी,संदीप कुमार,ज्ञानप्रकाश, आदित्य कुमार श्रीवास्तव सम्मान पाकर बहुत खुश हुए।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी ने कहा कि सभी बच्चे एकाग्रचित्त होकर पढ़ाई करें ताकि अभी जो मेहनत करेंगे आगे आपका भविष्य उज्ज्वल रहेगा व अपने माता पिता गुरुजनों के साथ साथ जिले का भी नाम रोशन होगा।प्रधानाचार्य डॉ हेमंत त्रिपाठी ने आये हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया व कहा कि समय समय पर आप सभी विद्यालय में पधारकर बच्चों को मार्गदर्शन प्रदान करते रहें।इस अवसर पर अध्यापक राजकुमार वर्मा, उदयदचन्द पटेल,कमल कुमार सविता,राकेश कुमार सिंह,जगरूप,दिलीप कुमार, मनोज कुमार,जयप्रकाश व प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।