यूपी सरकार की बेसिक शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए आज तक टीवी न्यूज़ चैनल के रिपोर्टर लक्ष्मीकांत बाजपाई


यूपी सरकार की बेसिक शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए आज तक टीवी न्यूज़ चैनल के रिपोर्टर लक्ष्मीकांत बाजपाई काशीराम कॉलोनी के प्राथमिक विद्यालय चौबे टोला सेकंड  नगर क्षेत्र का जायजा लिया l इस विद्यालय में गीता भारती मात्र इकलौती शिक्षिका हैं और इनके जुम्मे 133 बच्चे नामांकित हैं जिसमें से 52 बच्चे उपस्थित मिले l आप अनुमान लगा सकते हैं क्या अकेली शिक्षिका 133 बच्चों को गुणवत्ता परक शिक्षा दे सकती है शायद नहीं लेकिन योगी बाबा को विश्वास है कि इस शिक्षिका के पास कोई ऐसी जादुई छड़ी जरूर होगी जो 133 बच्चों को गुणवत्ता परक शिक्षा दे सकती है l मध्यान भोजन मैं मेन्यू के अनुसार बच्चों को टेहरी परोसी गई थी l सत्र के 5 माह गुजर जाने के बाद भी बच्चों के हाथों में अभी तक पुस्तकें उपलब्ध नहीं हो सकी हैं l इसके पश्चात प्राथमिक विद्यालय सिविल लाइन का कुछ नजारा अलग ही दिखा विद्यालय खुला था किंतु शिक्षिका ज्योत्सना सिंह विद्यालय में उपस्थित नहीं थी विद्यालय का संचालन प्रमिला रसोईया द्वारा किया जा रहा था उसने सभी बच्चों की उपस्थिति लगा रखी थी किंतु मात्र 5 बच्चे ही उपस्थित थे l रसोईया द्वारा बताया गया की बहन जी आज छुट्टी पर हैं उन्होंने कहा था खाना खिलाकर बच्चों की छुट्टी कर देना l संबंध में नगर शिक्षा अधिकारी कमलेश सिंह से वार्ता की गई तो उन्होंने कहा मेरे संज्ञान में नहीं है शिक्षिका हो सकता छुट्टी पर हो विद्यालय में मात्र एक शिक्षिका है l इसके पश्चात प्राथमिक विद्यालय भवानीपुर को देखा यहां पर सभी शिक्षिकाएं उपस्थित थे एमडीएमए बच्चों को तहरी और दूध परोसा जा रहा था l शिक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही थी अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत बाजपेई की खास रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।