बिजनौर से सबसे बड़ी खबर।बिजनौर निवासी कुख्यात बदमाश आदित्य राणा शाहजहांपुर में पुलिस कस्टडी से हुआ फरार। क्षेत्रीय पुलिस हुई सतर्क।


बिजनौर से सबसे बड़ी खबर।बिजनौर निवासी कुख्यात बदमाश आदित्य राणा शाहजहांपुर में पुलिस कस्टडी से हुआ फरार। क्षेत्रीय पुलिस हुई सतर्क।                                                                             बिजनौर से सहयोगी अमीन अहमद के साथ मुनीश उपाध्याय की रिपोर्ट।                       

बिजनौर :-क्राइम और अपराध की दुनिया मे जाना माना नाम आदित्य राणा जो कि क्षेत्र के ग्राम राणा नंगला का निवासी है और अपने ही गांव के दो लोगो की हत्या का आरोपी भी है आज शाहजहांपुर में पुलिस कस्टडी से फरार हो गया जिसके बाद जनपद बिजनोर व स्योहारा पुलिस एक्टिव मूड पर आ गयी और आनन फानन में पुलिस ने अपना जाल बिछाते हुए ग्राम राणा नंगला में मृतक परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है।
बताते चलें कि 2017 में  50 हजारी आदित्य राणा मुरादाबाद पुलिस की गिरफ्त से भाग गया था जिसके बाद उसने 15 अक्टूबर 2017 कोअपने ही गांव निवासी मुकेश चोधरी उर्फ राकेश को अपने साथियो के साथ गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था जिसके बाद प्रशासन में हलचल मच गई थी और आदित्य का इनाम बढाकर एक लाख कर दिया गया था,आदित्य ने पुलिस को चकमा देकर 25 जनवरी 2018 को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था ,जिसके बाद उसको जेल भेज दिया गया था ,उसके बाद जब सबकुछ ठीक चल रहा था तो 28 नवम्बर 2018 को जेल से ही आदित्य ने अपने गैंग से मुकेश के भाई राकेश को भी गोलियों से भुनवाकर मरवा दिया।
तभी से आदिय सूबे भर में कई थानों में दर्ज संगीन मुकदमो के आधार पर फिलहाल लखनऊ जेल में था, बताया जा रहा है कि आज आदित्य पेशी के दौरान जाते समय शाहजहां पुर से पुलिस कस्टडी से फरार हो गया है,जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने थानाध्यक्ष राजीव चोधरी के नेतृव में अपना जाल फैलाते हुए राणा नंगला में भी अपना डेरा डाल लिया है,अब देखना ये है कि फरार बदमाश क्षेत्र में फिर कोई गुल खिलाता है या पुलिस इस बार उसको पकड़ने में पहले ही सफल हो जाएगी, फिलहाल मृतक मुकेश औऱ राकेश के परिवार में फिर से डर और ख़ौफ़ का माहौल बना हुआ है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।