बिलारी के ग्राम थामला के  कर्बला के नजदीक खेत में मिले गोवंश पशुओं के अवशेष


बिलारी के ग्राम थामला के  कर्बला के नजदीक खेत में मिले गोवंश पशुओं के अवशेष,

जानकारी के मुताबिक बिलारी नगर के ग्राम थामला एवं इब्राहिमपुर के बीच बने कर्बला के नजदीक खेत में कुछ गोवंश पशुओं के अवशेष मिले सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस की टीम पहुंची बताते चलें की ग्राम बगपुरा निवासी रामेश्वर पुत्र विद्याराम का बैल रात्रि लगभग 2:00 बजे चोरों द्वारा चुरा लिया गया था रात्रि में ही रामेश्वर ने अपने बैल की खोजबीन शुरू की और फिर सुबह को  भी खोजबीन जारी रखी खोजबीन करते करते रामेश्वर थामले में बने कर्बला के नजदीक पहुंचा तो देखा थामले के ही निवासी जाबिर चौधरी के खेत में गोवंश पशुओं के अवशेष मिले और बाकी अवशेष एक कट्टे में कर्बला में मिले   जिस कट्टे में अवशेष मिले उस कट्टे पर मोहम्मद हसन नाम लिखा था,अवशेषों और गले में बंधी रस्सी से रामेश्वर में अपने पशु की पहचान की और तत्काल रामेश्वर ने इसकी सूचना राष्ट्रीय किसान संघ के तेजभान सिंह राघव और राष्ट्रीय गौ रक्षक दल के कुबेर सिंह चौहान को दी सूचना मिलते ही तेजभान सिंह राघव और कुबेर सिंह चौहान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को इत्तला कर जांच के लिए कहा, बिलारी पुलिस ने बिना देर लगाए मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की, धीरे धीरे आसपास के गांव के लोग की भीड़ जमा होनी शुरू हो गई इसी बीच मौके पर हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ शेखर भी पहुंचे और गौ तस्करों को पकड़ने की मांग की पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में कर सैंपल लेकर डॉक्टरी के लिए भेज दिया  इस मौके पर किसान संघ से तेजभान सिंह राघव पवन कोहली  राष्ट्रीय गौ रक्षक दल से कुबेर सिंह चौहान कुंतेश कुमार राजकुमार कश्यप हिंदू जागरण मंच से सिद्धार्थ शेखर  आदि लोग मौजूद रहे, पिछले काफी समय से गो कटान की घटनाएं लगातार हो रही हैं और रुकने का नाम नहीं ले रही है गो कटान की घटनाएं नही रुकने से बिलारी पुलिस पर भी सवाल खड़े होते दिखाई दे रहे हैं आखिर कब रुकेंगे यह गोकशी की घटनाएं कौन लोग हैं इसके जिम्मेदार पुलिस प्रशासन या जनता,

बिलारी से मोहम्मद आदिल की रिपोर्ट,

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।