मुरादाबाद की बिलारी में
विषय:- वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार के चुनावी घोषणा पत्र में किसानों को नलकूप की बिजली निःशुल्क देने संकल्प को स्मरण कराने हेतु।
भारतीय किसान संघ जनपद मुरादाबाद इकाई द्वारा यह प्रेस कॉन्फ्रेंस का विषय है कि वर्तमान उत्तर प्रदेश की सरकार ने अपने संकल्प पत्र में किसानों को सरकार बन जाने के बाद नलकूप की बिजली निःशुल्क देने का वचन दिया था। उत्तर प्रदेश के किसानों ने वर्तमान सरकार के संकल्प पत्र 2022 पर विश्वास कर कि सरकार गठन के तुरंत बाद नलकूप की बिजली निःशुल्क होगी। किसानों ने उत्तर प्रदेश के इतिहास में 37 वर्ष बाद पुनः मार्च 2022 में सरकार की वापसी कराई परन्तु उत्तर प्रदेश सरकार ने अभी तक किसानों को दिए वचन का पालन नही किया है। और सरकार गठन के बाद विधुत विभाग के अधिकारी अनियंत्रित होने से बिजली में अघोषित कटौती करने की मनमानी बढ़ रही है जिससे प्रदेश का किसान व जनसमाज में सरकार के नियंत्रण पर भी प्रश्न पनप रहा है। किसानो की इन भावनाओं व मांगो को समझ कर भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश ने योगी जी की उत्तर प्रदेश सरकार के संकल्प को याद दिलाने के लिये सोशल मीडिया द्वारा सरकार को अवगत कराने का प्रयास किया और इसी क्रम में भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में प्रदेश भर के सभी जिला मुख्यालयों पर एक साथ 11 मई 2022 प्रातः 11 बजे को किसानों को नलकूप की बिजली निःशुल्क देने के संकल्प व अनियंत्रित अधिकारियों पर नियंत्रण करने और अघोषित बिजली कटौती को रोस्टर के अनुसार देने की ओर ध्यान आकर्षित करने हेतु माननीय योगी आदित्यनाथ जी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सम्बोधित ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम दिया जाएगा ।
आज इस अवसर पर तेजभान बाईसिंह राघव, जिला अध्यक्ष भारतीय किसान संघ, पवन कोहली जिला प्रचार प्रमुख भारतीय किसान संघ जनपद मुरादाबाद उपस्थित रहे ।
बिलारी से मोहम्मद आदिल की रिपोर्ट,
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: