जर्जर प्राथमिक विद्यालयों की नीलामी:दस जर्जर स्कूलों की होगी नीलामी, अब तक पांच स्कूलों से मिले 406,000 रूपये


मेरठ जिले की बीआरसी केंद्र रोहटा पर बुधवार को विकास खंड में संचालित जर्जर हो चुके प्राथमिक विद्यालयों के भवनों की नीलामी की गई। जल्द ही यहां नये स्कूल भवन बनाए जाएंगे।

नीलामी प्रक्रिया खंड शिक्षाधिकारी राजमोहन गुप्ता व क्षेत्रीय ग्रामीण अधिकारी रामपाल सिंह की देखरेख में संपन्न हुई। इसमें आज तीन स्कूलों के जर्जर भवनों की निलामी हुई।

दस जर्जर स्कूलों की होगी नीलामी

बीईओ राज मोहन गुप्ता ने बताया कि दस स्कूलों में से तीन की नीलामी होनी है। इस नीलामी में प्राथमिक विद्यालय जंगेठी प्रथम के जर्जर भवन की नीलामी 92000 हजार रुपये में हुई। प्राथमिक विद्यालय जौनपुर शाहपुर की नीलामी 208000 रूपये में हुई।प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर की नीलामी एक लाख छह हजार रूपये में हुई। इन तीन स्कूलों का 5% पहले ही जमा करा लिया गया है जो कि सरकार के खाते में जमा कर दिया जाएगा और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी और बाकी का पैसा काम शुरू होते ही सरकारी खाते में जमा कर दिया जाएगा और उसके बाद नए भवन के निर्माण के लिए पैसा रिलीज कर दिया जाएगा।

इस ब्लॉक के 5 स्कूलों की नीलामी पहले महीने हो गई थी। जिनमें माजरा की 50,000, जैनपुर की 85,000, बनवारीपुर की 115000, बोला की 71000, अभी बाकी बचे स्कूल जैसे चंदौडी , सलापुर, पुठ खास, पेपल प्रथम, पेपला द्वितीय, कल्याणपुर द्वितीय, आलमगीरपुर, जिटोला बाकी जो बच गए हैं, उनकी अगले महीने के बुधवार को होगी। इस मौके पर गौरव , सहजाद , स्वर्ण लता , रेशमा नाच , विपिन आदि थे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।