जौनपुर यातायात माह नवम्बर-2026 के तहत यातायात पुलिस द्वारा जागरूकता एवं सघन चेकिंग अभियान चलाकर 1163 वाहनों का चालान, 14 वाहन सीज तथा


*जौनपुर यातायात माह नवम्बर-2026 के तहत यातायात पुलिस द्वारा जागरूकता एवं सघन चेकिंग अभियान चलाकर 1163 वाहनों का चालान, 14 वाहन सीज तथा ₹15,57,500 का जुर्माना आरोपित।*

जौनपुर 

*आज दिनांक 09.11.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं  क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में यातायात माह नवम्बर-2026 के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक यातायात मनोज कुमार पाण्डेय एवं यातायात पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद के वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।*

इस दौरान शहर के प्रमुख चौराहों-तिराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से अनाउंसमेंट कर तथा हैंडबिल/पम्पलेट वितरित कर लोगों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। वाहन चालकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी न बैठाने, तेज गति से वाहन न चलाने, वाहनों के शीशों पर काली फिल्म न लगाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा हूटर, सायरन एवं प्रेशर हॉर्न का अनावश्यक प्रयोग न करने के संबंध में जागरूक किया गया।

इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध तथा *सिपाह तिराहे पर ड्रिंक एंड ड्राइव* के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना बीमा, बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र एवं बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट वाले वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही की गई। साथ ही काली फिल्म लगे वाहनों से काली फिल्म उतरवाई गई।

*प्रवर्तन की कार्यवाही का विवरणः*

*कुल चालानः* 1163 वाहन

*मदिरा सेवन कर वाहन चलाने पर चालानः* 03

*मॉडिफाइड साइलेंसर पर चालानः* 02

*सीज वाहनः* 14

*आरोपित जुर्मानाः* ₹15,57,500/-

*यातायात पुलिस जौनपुर द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि यातायात नियमों का पालन करें तथा स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।*

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।