जौनपुर यातायात पुलिस ने बुधवार को जिले के प्रमुख चौराहों, तिराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान लाउडस्पीकर से


*????जौनपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ा भारी, 2351 चालान और 12 वाहन सीज*

*जागरूकता अभियान के साथ यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान,*

               *वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने के प्रति किया जागरूक*

*जौनपुर।* यातायात माह नवंबर-2026 के तहत जौनपुर यातायात पुलिस ने बुधवार को जिले के प्रमुख चौराहों, तिराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर तथा हैंडबिल और पंपलेट वितरित कर आमजन और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

               पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक यातायात मनोज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी न बैठाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की गई। इसके साथ ही वाहनों में काली फिल्म, हूटर, सायरन और प्रेशर हॉर्न के अनधिकृत प्रयोग से बचने की हिदायत दी गई।

               अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की सघन जांच की गई। बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र और हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के संचालित वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। काली फिल्म लगे वाहनों से फिल्म भी उतरवाई गई।

              यातायात पुलिस के अनुसार, अभियान के तहत यातायात नियमों के उल्लंघन में कुल 2351 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 12 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में सहयोग करने की अपील की।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।