नामजद एक आरोपी संजय ने भी बाद में आत्महत्या कर ली थी।


मेरठ में 13 फरवरी 2021 को अधिवक्ता ओंकार सिंह तोमर आत्महत्या प्रकरण में आरोपी पुत्र वधू स्वाति पुत्री राजकुमार व उसकी मां मुकेश की कोर्ट ने अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी। दूतीय अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या 7 राकेश कुमार सिंह ने जमानत अर्जी को निरस्त कर दिया है।

इस मामले में आरोपी पक्ष की ओर से अदालत में अधिवक्ता अजय शर्मा ने पैरवी की वादी के अधिवक्ता जगत सिंह ने अदालत में बहस के दौरान कहा कि अधिवक्ता ओंकार सिंह आत्महत्या प्रकरण में कचहरी में करीब 1 महीने तक हड़ताल रही थी। उस समय अधिवक्ता अजय शर्मा ने हड़ताल की अगुवाई की थी और आज यह आरोपी की तरफ से वकील है।
प्रदेश सरकार के मंत्री पर भी हुई थी एफआईआर
मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र के ईशापुरम निवासी ओंकार सिंह तोमर मेरठ कचहरी में वरिष्ठ अधिवक्ता थे। वकील ओंकार के बेटे लव की शादी 28 फरवरी 2020 को मुजफ्फरनगर के खतौली निवासी स्वाति से हुई थी। मृतक अधिवक्ता ओंकार सिंह के बेटे लव की अपनी पत्नी से अनबन चल रही थी। स्वाति ने खतौली थाने में ससुरालियों के खिलाफ दहेज का केस दर्ज करा दिया था।

बेटे लव का आरोप था कि भाजपा विधायक लड़की पक्ष के साथ मिलकर समझौते में 15 लाख रुपये मांगने का दबाव बना रहे थे। जिसमें वकील ओंकार सिंह को धमकी भी दी गई। 13 फरवरी 2021 को वकील ओंकार सिंह तोमर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या के प्रकरण में भाजपा के हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक जो प्रदेश सरकार में मंत्री हैं।

पूर्व प्रधान धर्मपाल, पूर्व प्रधान सेंसरपाल, संजय, मनोज, मुकेश, बलराज, मुनेंद्र, जोगेंद्र, विनीत, रवित, स्वाति, राजकुमार, पर आत्म्हत्या के उकसाने की धारा में केस दर्ज हुआ था। वह केस गंगानगर गंगानगर थाने में वकील के बेटे की तरफ से दर्ज कराया था। इस मामले में नामजद एक आरोपी संजय ने भी बाद में आत्महत्या कर ली थी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।