जो बदला जा सके उसे "बदलिये", जो बदला ना जा सके उसे "स्वीकारिये"
जो बदला जा सके उसे "बदलिये", जो बदला ना जा सके उसे "स्वीकारिये"
मेरठ के ब्रहमपुरी इलाके में बुधवार को सांप्रदायिक तनाव हो गया
मेरठ के ब्रहमपुरी इलाके में बुधवार को सांप्रदायिक तनाव हो गया। हरिनगर में मस्जिद के सामने पुराने कुएं का चबूतरा बनाने पर मुस्लिम पक्ष ने विरोध जताया। इस पर कहासुनी हो गई। हिंदू संगठनों के लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने शाम को मुस्लिम समुदाय के लोगों को शांत कराया। रात करीब साढ़े 8 बजे फिर से दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर घर भेजा।
मस्जिद के बाहर है कुआं
ब्रहमपुरी क्षेत्र में भूमिया पुल के पास हरिनगर में मस्जिद के सामने करीब 100 साल से अधिक पुराना कुआं है। पिछले कुछ माह पहले कुएं की मढ टूट गई थी। हिंदू लोग शादी समारोह व अन्य शुभ कार्यों में यहां पूजा भी करते हैं। मंगलवार को कुंए की चारों तरफ के चबूतरे को चौड़ा बनाने का काम शुरू किया। इस पर मुस्लिम पक्ष के लोगों ने विरोध जताया। बुधवार शाम को मुस्लिम पक्ष के लोगों को ब्रहमपुरी थाने में इंस्पेक्टर द्वारा बुलाया गया। जहां पुलिस ने मामला निपटाने के लिए कहा।
दोनों पक्ष आमने सामने
हिंदू संगठनों के लोगों ने भी हंगामा करते हुए कहा की कुएं का मस्जिद से क्या लेना देना। मुस्लिम पक्ष को कुएं को लेकर कोई ऐतराज नहीं होना चाहिए। कुआं मस्जिद से भी पुराना है। लेकिन मुस्लिम पक्ष के लोग जबरन इस पर तूल देना चाहते हैं। वहीं ब्रहमपुरी थाने में हिंदू पक्ष के लोगों की कहासुनी हो गई। हिंदू पक्ष के लोगों ने पुलिस से कहा की कुएं का चबूतरा चौड़ा ही बनकर रहेगा।
इंस्पेक्टर बोले कुछ लोग थाने आ गए
इंस्पेक्टर ब्रहमपुरी दिनेश चंद शर्मा का कहना है की मस्जिद भी पहले से है और कुआं भी वहां पहले से है। कोई विवाद नहीं है। मुस्लिम पक्ष के लोगों को मीटिंग के लिए बुलाया गया था। कुछ लोग थाने में आ गए थे उन्हें समझाकर भेज दिया गया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
जो बदला जा सके उसे "बदलिये", जो बदला ना जा सके उसे "स्वीकारिये"
गैस सिलेंडर फटने की आवाज से सहम गये आसपास के दुकानदार
बदायूं एसएसपी ऑफिस के सामने किसान ने लगाई आग किसान गंभीर रूप से घायल
Leave a Comment: