अमूल के बाद अब इस कंपनी ने भी दूध के दाम किए महंगे, गोल्ड की कीमत में 4 तो टोंड में 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी
अमूल और मदर डेयरी के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी एक कंपनी ने दूध के दाम महंगे कर दिए हैं। आईए जानते हैं दूध की नई कीमतें...
कालीघाट में TMC नेता अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर फुटपाथ पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए गुरुवार सुबह बुलडोजर कार्रवाई की गई।
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के बाहर बुलडोजर कार्रवाई हुई है। नगर निगम के अधिकारियों ने सांसद के घर के सामने फुटपाथ पर बने अस्थायी ढांचे को बुलडोजर की मदद से गिरा दिया।
अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार की सुबह-सुबह नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची और फुटपाथ पर बने इस अस्थायी शेड को हटाया। ढांचा ध्वस्त होने के तुरंत बाद कर्मचारियों ने बांस और अन्य मलबा साफ करना शुरू कर दिया, ताकि फुटपाथ पूरी तरह साफ हो सके और आवाजाही सुगम हो।
अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर चला बुलडोजर
पुलिस प्रशासन ने कालीघाट में TMC नेता अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर फुटपाथ पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। इस दौरान वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कार्रवाई से पहले पुलिसबल की भी तैनाती की गई।
आवास के बाहर BJP-TMC कार्यकर्ताओं की हुई थी झड़प
KMC के अनुसार यह ढांचा फुटपाथ पर बना था और नगर निगम के अधिकारियों का कहना था कि इससे फुटपाथ का इस्तेमाल करने वाले स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही थी। बुलडोजर की कार्रवाई से पहले बनर्जी के घर के बाहर केंद्रीय बलों की भारी तैनाती की गई थी। यह कार्रवाई सांसद के 39वें जन्मदिन के मौके पर उनके घर के बाहर BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच देर रात हुई झड़प के कुछ दिनों बाद की गई है।
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर भी एक्शन
बता दें कि इससे पहले अभिषेक बनर्जी के अवैध रूप से निर्मित कार्यालय को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर एक्शन हुआ था। पांच मंजिला दफ्तर को गिराने के लिए तीन बुलडोजर लगाए गए थे। पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद ये दफ्तर बंद पड़ा हुआ था। डायमंड हार्बर में जब भी कोई बैठक होती थी, वह इसी कार्यालय में होती थी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अमूल और मदर डेयरी के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी एक कंपनी ने दूध के दाम महंगे कर दिए हैं। आईए जानते हैं दूध की नई कीमतें...
उत्तराखंड महोत्सव में सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला. उन्होंने उत्तराखंडियों को घुसपैठिये कहने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री उत्तराखंड से थे.
सोनिया गांधी की किताब इंदिरा और फिरोज गांधी के जटिल रिश्ते के अनछुए पहलुओं को उजागर करती है. इंदिरा के एक पत्र से पता चलता है कि फिरोज की कमियों के बावजूद उनका प्यार गहरा था.
Leave a Comment: