- पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। राज्य के नदिया के वरिष्ठ तृणमूल नेता और राज्य मंत्रिमंडल के पूर्व सदस्य उज्ज्वल विश्वास का निधन हो गया है। उनकी उम्र 72 साल थी। उज्ज्वल विश्वास नदिया जिले के कृष्णनगर दक्षिण विधानसभा के तीन बार के विधायक थे। वह साल 2026 में भाजपा उम्मीदवार साधन घोष से चुनाव हार गए थे। उज्ज्वल विश्वास पिछले 10 दिन से ज्यादा समय से कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। बुधवार रात उनका निधन हुआ।
-
-
-
-
- भ्रष्टाचार के विवाद में घिरे थे उज्ज्वल
- उज्ज्वल विश्वास 2026 में विधानसभा चुनाव में हारने के बाद भ्रष्टाचार के विवाद में भी घिर गए थे। उनके कृष्णनगर के घर से भारी मात्रा में राहत सामग्री बरामद की गई थी। आरोप था कि आम लोगों के लिए आई राहत सामग्री को बांटे बिना उन्होंने अपने घर में जमा करके रखा था। उस घटना को लेकर पूछताछ के बाद पूर्व विधायक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इस घटना को लेकर इलाके में उनके खिलाफ काफी गुस्सा था। यहां तक कि स्थानीय लोगों में से कई ने उन्हें निशाना बनाकर अंडे फेंके थे। उन्हें कई तरह से परेशान किया गया, ऐसा आरोप है।
- 49 दिन जेल में रहने के बाद रिहा हुए थे
- उज्ज्वल विश्वास राहत भ्रष्टाचार मामले में 30 दिन जेल में थे। बाद में जमानत मिलने के बाद भी उन्हें दूसरे मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। 49 दिन जेल में रहने के बाद उज्ज्वल सशर्त रिहा हुए थे। इस घटनाक्रम ने उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर असर डाला था, ऐसा तृणमूल सूत्रों का दावा है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में सत्ता बदलने के बाद से TMC के कई नेताओं के खिलाफ एक्शन हुआ है। हाल ही में
- ममता बनर्जी ने क्या कहा?
- उज्ज्वल विश्वास के निधन को लेकर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- "उज्ज्वल विश्वास के निधन से मुझे गहरा दुख पहुंचा है। सार्वजनिक जीवन में वह मेरे लिए एक सहकर्मी से कहीं ज्यादा थे। हमारे बीच लंबे समय से एक गहरा और अटूट रिश्ता था। उज्ज्वल विश्वास ने पूर्व मंत्री, विधायक और तृणमूल कांग्रेस परिवार के समर्पित सदस्य के रूप में, उन्होंने अपना जीवन पार्टी और सबसे बढ़कर, लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया। उनका जाना मेरे लिए एक बहुत ही व्यक्तिगत क्षति है, और इससे एक ऐसा खालीपन आ गया है जिसे कभी भरा नहीं जा सकता।"
- उज्जवल को पीड़ा दी गई- ममता बनर्जी
- ममता बनर्जी ने कहा- "उज्ज्वल विश्वास के निधन को और भी अधिक पीड़ादायक बनाने वाली बात वह कठिन दौर है, जिससे उन्हें अपने जीवन के अंतिम महीनों में गुजरना पड़ा। कुछ महीने पहले उन पर बेरहमी से हमला किया गया था। उन्हें 49 दिनों तक जेल में रखा गया, झूठे मामलों में फंसाया गया और भारी शारीरिक व मानसिक पीड़ा दी गई। मुझे आज भी याद है जब वे मुझसे मिलने आए थे और उन्होंने मुझे उस प्रताड़ना, अपमान और डराने-धमकाने के बारे में बताया था, जिसे उन्होंने केवल इसलिए सहा क्योंकि उन्होंने अपने राजनीतिक विचारों को छोड़ने या पाला बदलने से इनकार कर दिया था। उनकी बातों में जो दर्द था, उसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगी।"
-
-
-
- ममता ने भाजपा पर लगाया आरोप
- उनकी पीड़ा उस प्रतिशोध, डराने-धमकाने और उत्पीड़न की राजनीति की एक भयावह याद दिलाती है, जिसे भाजपा ने बंगाल में शुरू किया है। जब राजनीतिक निष्ठा उत्पीड़न का कारण बन जाए, जब लोगों का हौसला तोड़ने के लिए झूठे मामलों को हथियार बनाया जाए, और जब झुकने से इनकार करने वालों को प्रताड़ित किया जाए, तो समझ लीजिए कि लोकतंत्र खुद घायल हो गया है। कोई भी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता इस तरह की क्रूरता को सही नहीं ठहरा सकती। किसी भी सरकार को राज्य की मशीनरी का इस्तेमाल राजनीतिक प्रतिशोध के साधन के रूप में करने का अधिकार नहीं है। आज एक परिवार ने अपना कोई अपना खो दिया है, तृणमूल कांग्रेस ने एक वफादार सिपाही खो दिया है, और मैंने एक ऐसा साथी खो दिया है जिसके साथ मेरा बरसों का भरोसा, स्नेह और साथ रहा है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: