गैस सिलेंडर फटने की आवाज से सहम गये आसपास के दुकानदार


मेरठ में आबूलेन मार्केट के नजदीक बुधवार रात 12 बजे चाय की दुकान में आग लग गई। अस्थाई दुकान में रखे गैस के 3 सिलेंडर भी फट गये। आग की सूचना पर आसपास के व्यापारी मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को आग की सूचना दी। 25 मिनट की मशक्कत के बाद दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग से एक युवक भी मामूली रूप से झुलस गया।

आबूलेन बाजार से सटे गडढा मार्केट में महिला मंजू की चाय की दुकान है। इसी दुकान से सटे आधा दर्जन लकड़ी के खोखे भी हैं। बुधवार रात अचानक चाय की दुकान में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि विकराल लपटें उठने लगीं। सूचना पर आबूलेन मार्केट के नेता सरदार राजबीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर सदर बााजर पुलिस मौके पर पहुंची।

आग से झुलसा एक युवक

आसपास के दुकानदारों व लोगों ने रात में आग बुझाने का प्रयास किया। जैसे ही चाय की दुकान में रखा गैस सिलेंडर फटा तो वहां लोग सहम गये। मोनू उर्फ मनीष नाम का युवक भी झुलस गया। बाद में युवक को जिला अस्पताल भेजा। यह युवक करीब 15 प्रतिशत झुलसा बताया गया। 3 अन्य खोखों को दमकल की गाड़ियों ने बचा लिया। चाय की दुकान में तीन सिलेंडर फटने बताए गए हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।