उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल ने बुधवार को जिला कारागार सीतापुर का निरीक्षण
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल ने बुधवार को जिला कारागार सीतापुर का निरीक्षण
धम्म, धर्म और रिलीजन
धम्म, धर्म और रिलीजन
बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर विश्लेषणात्मक विमर्श आमंत्रित करना प्रासंगिक है । धम्म, धर्म और रिलीजन में बेसिक अंतर क्या है या सभी भाषाई भिन्नता व धार्मिक मान्यता से इतर समभाव ही रखते हैं?
प्राचीन काल में जब बिजली कड़कती, वर्षा होती या फ़िर बाढ़ की विभीषिका के प्रकोप पर आदि मानव काबू पाने के लिए जो भी कुछ टोटका करता; यदि बिजली, वर्षा और बाढ़ से उस वक्त मुक्ति मिल जाती तब इस क्रिया को वह जादू मान लेता था अंततः धर्म भी। प्रचलित व्यवस्था में धर्म और जादू एक दूसरे के पर्यायवाची थे। पहले धर्म का विकास जादू पर आधारित था तदोपरांत विश्वास, धार्मिक कर्म काण्ड, रीति रिवाज, प्रार्थनाएं, बलियों वाले यज्ञ, आत्मा में विश्वास, आत्मा का उद्धार, ईश्वर को प्रसन्न करने का अनुष्ठान, प्रवृत्तियों ने धार्मिक होने की आधारशिला रखी।
धर्म एक अनिश्चित शब्द है, जिसका कोई स्थिर अर्थ नही है। यह शब्द तो एक है परन्तु अर्थ अनेक। धर्म बहुत सी अवस्थाओं से होकर गुजरता है। हर अवस्था में उस मान्यता विशेष को हम धर्म ही कहते हैं। यह यथार्थ है कि हर एक समय की मान्यता अपने पुर्व और आने वाली मान्यता से भिन्न रही है। धर्म की कल्पना कभी भी थिर नही रही है बल्कि हमेशा परिवर्तनीय रही है। धर्म और रिलीजन व्यक्तिगत चीज़ है। व्यक्ति को इसे अपने तक ही सीमित रखना चाहिए। धर्म की ओट में सार्वजनिक जीवन में दख़ल देने से बचना चाहिए।
धम्म का मतलब है सदाचरण, मतलब जीवन के सभी क्षेत्रों में एक मानव का दूसरे मानव के प्रति अच्छा व्यवहार। जब मनुष्य अकेला हो तब उसे धर्म की आवश्यकता तो पड़ती है लेकिन धम्म की कदापि नही।
हां जहां दो मनुष्य एक साथ रहते हों वहां उनकी चाहत न होने के बावजूद दोनों को परस्पर धम्म के लिए जगह बनानी होगी।
समाज को तीन बातों में से एक का चुनाव करना ही पड़ता है।
1. समाज चाहे तो अपने शासन तंत्र के लिए धम्म के चुनाव से बॉयकॉट कर सकता है। जहां धम्म शासन तंत्र नही करता, वह धम्म ही नही है। आशय स्पष्ट है समाज अराजकता के पथ पर आगे बढ़ना ठीक समझता है। यानि उसने धम्म नही धर्म की प्रधानता स्वीकार कर ली है।
2. धर्मान्ध समाज पुलिस को अर्थात डिक्टेटर को शासन तंत्र के लिए चुन सकता है। उसे धर्म ने यही दीक्षा दी है। शायद ईश्वर की यही आकाशवाणी हुई हो!
3. धार्मिक समाज धम्म और मैजिस्ट्रेट दोनों का चुनाव कर सकता है; जितने अंश में समाज धम्म का पालन करें वहां मैजिस्ट्रेट की आवश्यकता नही और जहां धम्म छूटा मैजिस्ट्रेट उपस्थित।
धम्म शिक्षा देता है: न तो अराजकता में स्वतंत्रता है और न ही तानाशाही में। धम्म की अनिवार्य आवश्यकता क्यों है? धम्म के दो प्रधान तत्व हैं; प्रज्ञा तथा करूणा। प्रज्ञा का अर्थ है; विवेक, जहां मिथ्या विश्वासों के लिए कहीं कोई गुंजाइश न बचे।
करूणा; दया, प्रेम, इसके बिना न समाज जीवित रह सकता है और न ही उसकी उन्नति हो सकती है।
धम्म की उपस्थिति द्योतक है, शांति, प्रेम, सद्भाव, परस्पर सहयोग, उत्तरोत्तर वृद्धि, ज्ञान,एकीकृत देश और देश के समस्त नागरिकों के अखण्ड भ्रातृत्व भाव की।
जय ज्ञान, जय विज्ञान, जय सम्मान!
गौतम राणे सागर
राष्ट्रीय संयोजक,
संविधान संरक्षण मंच।
aaaaaaaaaaaaaaaaaaa
aaaaaaaaaaaa
जनमत
भारत एक ऐसा देश है जहां सरकार चुनने का अधिकार उसके सभी वयस्क नागरिकों को है। 26जनवरी 1950 को भारतीय संविधान अधिनियमित होते ही भारत को लोकतंत्रात्मक देशों की फेहरिस्त में शामिल कर लिया गया। भारत के पहले चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन की देख रेख मे 25अक्टूबर 1951से प्रारम्भ होकर 21फरवरी 1952 तक संचालित चुनावी प्रक्रिया में देश में फैले 489 लोकसभा सीटों पर 17.32 करोड़ वैध मताधिकारियो में तकरीबन 45% वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
कांग्रेस ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 364 लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की। मतदान में पड़े सभी मतों में 45% हिस्सा कांग्रेस का रहा यानि नेहरू जी के नेतृत्व वाली कांग्रेस के पक्ष में कुल 47,665,875 वोट पड़े। डॉ राम मनोहर लोहिया और जय प्रकाश नारायण के नेतृत्व वाली सोशलिस्ट पार्टी के पक्ष मे कुल 11,266,779वोट पड़े और लोकसभा की सीट हासिल हुई 12 मात्र। सीपीआई 3,484,401वोट हासिल कर लोकसभा की 16 सीट पर जीत दर्ज की। आचार्य कृपलानी के नेतृत्व वाली किसान मज़दूर प्रजा पार्टी को कुल मत प्राप्त हुए 6,165,558 सीट हासिल हुई 9 मात्र। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व वाली भारतीय जन संघ के पक्ष में कुल मत पड़े 3,246,288 और लोकसभा की 3 सीट खाते में आई। निर्दलीय उम्मीदवारों के पक्ष में कुल 16,817,710 मत पड़े और उन्हें 37 सीट मिली।
इस चुनाव में जहां नेहरू फूलपुर से चुनाव जीतकर लोकसभा में पहुंचे, वही लालबहादुर शास्त्री, सुचेता कृपलानी, गुलजारी लाल नंदा, काका साहेब कालेलकर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी भी चुनाव में सफ़ल होने वाले प्रमुख व्यक्ति थे। बाबा साहेब डॉ आंबेडकर शड्यूल्ड कॉस्ट फेडरेशन (पार्टी) बॉम्बे (उत्तर मध्य) से कांग्रेस के उम्मीदवार नारायण सडोबा कजरोलकर के मुक़ाबले चुनाव हार गए। आचार्य कृपलानी भी फैज़ाबाद उप्र से चुनाव में परास्त हो गए।
चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पादित हुआ था, विमर्श को केंद्रित करना नाइंसाफी होगी। जब लोगों को अपने अनुसार वोट डलवाने का ठेका जमीदारों या मियां जी के हाथ था तब निष्पक्ष पर चुनाव ना बाबा ना।
वर्तमान में ईवीएम के चरित्र पर चर्चा ही नही हो रहा है। ऐसा प्रतीत होता है जैसे ईवीएम ने नियोग प्रथा से गर्भ धारण करना ही बंद कर दिया है। जहां भी अकर्मण्य विपक्ष होगा उसे जमीनी हकीकत का अहसास ही नही होगा। सरकारी मशीनरी का बड़े पैमाने दुरूपयोग करने वाली ताक़त नारद के ज़रिए जो ख़बर प्रसारित कराएगी, निकम्मा विपक्ष उसी को सत्य वचन मानकर चादर के नीचे मुंह ढक गहरी नींद का आनन्द उठाता रहेगा। ऐसा प्रतीत होता है जैसे सत्ता पक्ष और विपक्ष में मिलीभगत है। दोनो अपनी सुविधा अनुसार गोल सेट कर रहे हैं।
प्राचीन में रानियों को नियोग प्रथा से गर्भ धारण कराया जाता था ताकि बच्चे पैदा कराकर हमें सत्ता से दूर रखा जा सके और वर्तमान में ईवीएम के कृत्रिम गर्भाधान के ज़रिए।
गौतम राणे सागर
राष्ट्रीय संयोजक,
संविधान संरक्षण मंच।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल ने बुधवार को जिला कारागार सीतापुर का निरीक्षण
थाना कोतवाली क्षेत्र के भूतेश्वर स्थित डिजी वर्ल्ड के पास एंटी रोमियो टीम ने मारा छापा संदिग्ध युवकों को किया गिरफ्तार
बदमाशों ने युवक को गोली मार दी जो युवक के हाथ में लगी है. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई
Leave a Comment: