थाना कोतवाली क्षेत्र के भूतेश्वर स्थित डिजी वर्ल्ड के पास एंटी रोमियो टीम ने मारा छापा संदिग्ध युवकों को किया गिरफ्तार
थाना कोतवाली क्षेत्र के भूतेश्वर स्थित डिजी वर्ल्ड के पास एंटी रोमियो टीम ने मारा छापा संदिग्ध युवकों को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल ने बुधवार को जिला कारागार सीतापुर का निरीक्षण
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल ने बुधवार को जिला कारागार सीतापुर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा एवं व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के संबंध में आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने सी0सी0टी0वी0 नियंत्रण कक्ष से जेल की सुरक्षा, खेती, सब्जी उत्पादन आदि कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने महिला बैरक में एक अतिरिक्त एम्बुलेंस की व्यवस्था करने के साथ कूलर की व्यवस्था कराये जाने का भी आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों की देखभाल, पोषण, रखरखाव की जानकारी ली। बंसल ने कुल कितनी कैदी महिला है के बारे में जानकारी लेते हुये, शौचालय, स्नानगृह का निरीक्षण किया। रात के समय जो भी महिला कैदी बीमार होती है उनकी दवा व उपचार की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली तथा महिला कैदी के रजिस्टर का विवरण एवं डिलीवरी सेवा के बारे में पूछा। उन्होंने कैदी महिलाओं से वार्ता करते हुये उनके बच्चों का हाल जाना और महिला कैदियों से पूछा कि किस अपराध में वह सजा काट रही हैं। महिला कैदियों को दी जा रही शिक्षा व कौशल विकास के संबंध में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों के विषय में भी जानकारी ली। साथ ही उन्होंने महिला बैरक का निरीक्षण किया। उन्होंने कैदी महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई तथा बुनाई के प्रशिक्षण पर जोर दिया तथा क्रेच कक्ष का भी निरीक्षण किया। पाकशाला के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बनाये गये भोजन की गुणवत्ता परखी। जिला कारागार में स्थित अस्पताल का निरीक्षण करते हुये उन्होंने मरीजों से वार्ता कर उनको मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली तथा जेलर को आश्वासन दिया कि महिला कैदियों के उपचार के लिये महिला चिकित्सक की नियुक्ति के लिये पूरा प्रयास किये जाने हेतु आश्वासन दिया। अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत बाजपेई की खास रिपोर्ट
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
थाना कोतवाली क्षेत्र के भूतेश्वर स्थित डिजी वर्ल्ड के पास एंटी रोमियो टीम ने मारा छापा संदिग्ध युवकों को किया गिरफ्तार
बदमाशों ने युवक को गोली मार दी जो युवक के हाथ में लगी है. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई
ट्रैक्टर का टायर खोलने पर व्यक्ति को मिली मौत
Leave a Comment: