धम्म, धर्म और रिलीजन
धम्म, धर्म और रिलीजन
बदायूं एसएसपी ऑफिस के सामने किसान ने लगाई आग किसान गंभीर रूप से घायल
बदायूं एसएसपी ऑफिस के सामने किसान ने लगाई आग किसान गंभीर रूप से घायल
अब तक न्यूज़ टीवी चैनल
किसान को जिला अस्पताल में कराया भर्ती हालत गंभीर देखते हुए बरेली किया डॉक्टर ने किया रेफर
एंकर- आपको बता दें कि जनपद बदायूँ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर निवासी किसान कृष्णपाल बुधवार को करीब 11:30 बजे अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऑफिस पहुंचा उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों ने उसे इंतजार करने को कह दिया जिसके बाद उसने अपने बैग में से एक बोतल निकाल कर जिसमे तरल पदार्थ भरा था उसे खुद पर डाल लिया जब तक लोग कुछ समझ पाते उसने खुद को आग लगा ली जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह आग पर काबू किया लेकिन तब तक किसान पूरी तरह झुलस गया था तो शोर सुन पुलिस अधीक्षक नगर प्रवीण सिंह चौहान सीओ सिटी समेत अन्य पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए और किसान को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद उसे हेयर सेंटर बरेली रेफर कर दिया गया
थाना सिविल लाइन क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी कृष्णपाल खेती किसानी करता है बताया जा रहा है कि गांव के कुछ दबंगों ने 1 हफ्ते पहले उसकी फसल में आग लगा दी थी जिसकी शिकायत करने वह सिविल लाइन थाने की मंडी समिति पुलिस चौकी पहुंचा और तहरीर दी आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की किसान कृष्ण पाल के भाई अमरजीत के मुताबिक 20 दिन पहले दबंगों ने उसके गेहूं के खेत में आग लगा दी थी पिछले कुछ दिनों से वह थाने और अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काट रहा था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही किसान के परिवार ने आरोप लगाया है कि मंडी चौकी के पुलिसकर्मियों ने आरोपियों से सांठगांठ कर ली है इसी वजह से उनके मामले में अभी तक कार्रवाई नहीं की गई उल्टे पुलिस वाले कार्रवाई के बजाय खुद ही फैसला करा दिया और दबाव बना रहे हैं दबंग आए दिन उन्हें शिकायत वापस लेने के लिए धमका रहे हैं साथी घर में घुसकर मारपीट भी कर रहे हैं
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल ने बुधवार को जिला कारागार सीतापुर का निरीक्षण
थाना कोतवाली क्षेत्र के भूतेश्वर स्थित डिजी वर्ल्ड के पास एंटी रोमियो टीम ने मारा छापा संदिग्ध युवकों को किया गिरफ्तार
Leave a Comment: