पानी संस्थान ने आयोजित किया कोविड टीकाकरण कैंप राजेश कुमार शास्त्री ब्युरोचीफ सिद्धार्थनगर
पानी संस्थान ने आयोजित किया कोविड टीकाकरण कैंप राजेश कुमार शास्त्री ब्युरोचीफ सिद्धार्थनगर
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के हाथों सम्मानित हुए फतेहपुर के तीन किसान रमेश सिंह, शैलेंद्र सिंह पटेल और बीरेंद्र यादव को उनके जैविक खेती के लिए मिला सम्मान
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के हाथों सम्मानित हुए फतेहपुर के तीन किसान
रमेश सिंह, शैलेंद्र सिंह पटेल और बीरेंद्र यादव को उनके जैविक खेती के लिए मिला सम्मान
फतेहपुर से अब तक टीवी के लिए
रिपोर्ट अमित कुमार श्रीवास्तव
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) के कैलाश भवन प्रेक्षागृह में आठवीं एलुमनाई मीट एवं दो दिवसीय प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि समस्त कृषि विज्ञान केंद्रों के एक एकड़ प्रक्षेत्र पर प्राकृतिक खेती की जाए और किसानों को प्रशिक्षित भी किया जाए। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती किसानों की आय बढ़ाने का एक उपक्रम साबित होगा।विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ डीआर सिंह ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर विश्वविद्यालय द्वारा 66 कार्यक्रम आयोजित कराए जा चुके हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय से जुड़े प्राकृतिक और जैविक खेती में अपना खास मुकाम हासिल कर चुके कुछ किसानों को भी पुरुस्कृत किया गया। जिनमे फतेहपुर जनपद के मलवा विकास खंड के सगुनापुर निवासी वीरेन्द्र यादव को प्राकृतिक अनाज और शाक भाजी उत्पादन, खागा तहसील के हसनपुर निवासी किसान रमेश सिंह को वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन और औग कस्बा निवासी किसान शैलेंद्र सिंह पटेल को उनके जैविक अमरूद, गन्ना, पपीता उत्पादन के लिए पुरुस्कृत किया गया।फतेहपुर के तीनो सम्मानित किसानों ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव फतेहपुर और सीएसए कानपुर के कुलपति डॉ डीआर सिंह के मार्ग दर्शन से हमे लाभ मिलता है। इस तरह के सम्मान पाकर और मेहनत से कार्य करने का उत्साह बढ़ता है। आने वाला समय जैविक खेती का है
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
पानी संस्थान ने आयोजित किया कोविड टीकाकरण कैंप राजेश कुमार शास्त्री ब्युरोचीफ सिद्धार्थनगर
शासन ने वृक्षारोपड़ का जो लक्ष्य दिया है उसे पूर्ण करे : जिलाधिकारी संजीव रंजन राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर
पुलिस लाइन्स परेड ग्राउण्ड में परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण भी किया ।
Leave a Comment: