शासन ने वृक्षारोपड़ का जो लक्ष्य दिया है उसे पूर्ण करे : जिलाधिकारी संजीव रंजन राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर
शासन ने वृक्षारोपड़ का जो लक्ष्य दिया है उसे पूर्ण करे : जिलाधिकारी संजीव रंजन राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर
पानी संस्थान ने आयोजित किया कोविड टीकाकरण कैंप राजेश कुमार शास्त्री ब्युरोचीफ सिद्धार्थनगर
पानी संस्थान ने आयोजित किया कोविड टीकाकरण कैंप
राजेश कुमार शास्त्री ब्युरोचीफ सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर । जनपद सिद्धार्थनगर के वीआईपी क्षेत्र के विकास खण्ड इटवा अन्तर्गत स्थित ग्राम पंचायत केसार में पानी संस्थान अयोध्या ने कोविड वैक्सिनेशन ड्राइव परियोजना के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कोविड-19 मेगा वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया ।
बताया जाता है कि पानी संस्थान एवं स्वास्थ्य विभाग का संयुक्त लक्ष्य समुदाय के समस्त इंकार एवं टीकाकरण से वंचित लोगों को टीकाकृत करवाना है । गौरतलब है की पानी संस्थान द्वारा यह परियोजना जनपद के आठ ब्लॉकों में संचालित की जा रही है ।
संस्था के जिला प्रोग्राम मैनेजर आनंद मोहन पाण्डेय, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर शशिवेंद्र सिंह चंदेल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी धनंजय त्रिपाठी के कहा कि वैक्सीन संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिरक्षा प्रणाली तैयार करती है जिससे मानव शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जो कोरोना के वायरस से लड़ने में मदद करती है। जिन लोगों ने अभी तक कोविड का एक भी टीका नहीं लगवाया है उन्हे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर टीके की पहली खुराक अवश्य ले लेनी चाहिए तथा प्रथम खुराक लगवाने वालों को निर्धारित समय सीमा पूर्ण होते ही दूसरी खुराक अवश्य लगवानी चाहिए तभी शरीर संक्रमण से लड़ने के लिए पूर्ण रूप से तैयार हो पाता है।
इसी क्रम में सीआरपी कुलदीप यादव ने कहा कि टीकाकरण करवाने वाले लोगों को संक्रमण से बचने की पूरी संभावना होती है, संस्था के कार्यकर्ताओं ने स्लोगन के माध्यम से गांव में संदेश दिया गया है कि
जन-जन का यही है नारा कोरोना मुक्त हो भारत हमारा।
हम सबको टीका लगाना है कोरोना को जड़ से मिटाना है
ऐसे गगनभेदी नारों से लोगों को जागरूक करके टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया। मेगा कैंप में 70लोगो को टीकाकृत किया गया ए एन एम रोजी यादव, स्टाफ नर्स स्नेहा आगनवाड़ी शांति देवी आदि उपस्थित रहीं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
शासन ने वृक्षारोपड़ का जो लक्ष्य दिया है उसे पूर्ण करे : जिलाधिकारी संजीव रंजन राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर
पुलिस लाइन्स परेड ग्राउण्ड में परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण भी किया ।
छः माह तक के शिशुओं को केवल स्तनपान ही करना चाहिए । माँ का दूध शिशु के लिए अमृत समान होता है,
Leave a Comment: