सड़क हादसे में तीन लोग की दर्दनाक मौत वहीं बताया जा रहा है कि 4 लोग बुरी तरह से घायल
सड़क हादसे में तीन लोग की दर्दनाक मौत वहीं बताया जा रहा है कि 4 लोग बुरी तरह से घायल
दा जिलाधिकारी को दिया लिखित शिकायत पत्र **
बांदा जिलाधिकारी को दिया लिखित शिकायत पत्र **
आपको बता दें पूरा मामला जिलाधिकारी कार्यालय परिसर बांदा कि का है ,
कि मौजा-अमलोर, तहसील-पैलानी स्थित गाटा संख्या-974
रकबा 0.9510 हे0 अमलोर बांगर मे स्थित है। उक्त गाटा सं0 प्रार्थी व उसके
भाई राजाभइया व राजू पुत्रगण मुन्नी के नाम संयुक्त रूप से इन्द्राज कागजात
सरकारी है। प्रार्थी के गांव की बालू खदान नं0-07 में ठेकेदार विपुल त्यागी और
नवीन त्यागी की ठेकेदारी है। उक्त ठेकेदार प्रार्थी की खेत की जमीन को
जबरियन दबवाकर ट्रकों के निकालने का रास्ता बनवा दिया है तथा प्रार्थी के
खेत में खड़ी सरसों की फसल को नष्ट कर दिया है। प्रार्थी ने उक्त लोगों से
अपनी जमीन से अतिक्रमण हटवाने के लिये कहा और फसल नुकसानी का
मुआवजा मांगा तथा उक्त लोगों ने जबरियन रास्ता बना लेने की धमकी दिया,
मां-बहन की बुरी-बुरी गालियां दी और ठेकेदार व उसके गुण्डों ने प्रार्थी की
पत्नी रामकली को लात घूसों से मारापीटा तथा जातिसूचक शब्द साले बेड़िया
का प्रयोग करते हुए अपमानित किया, तब उसने भागकर जान बचायी। ठेकेदार
विपुल त्यागी के ललकारने पर उसके गुण्डों ने प्रार्थी की पत्नी को लाठी डण्डों
से मारने के लिये दौड़े। इस घटना का वीडियो प्रार्थी के पास मौजूद है तथा
उक्त लोगों ने मुआवजा देने से मना कर दिया। इस आशय की शिकायत प्रार्थी
की पत्नी रामकली ने दिनांक 09.05.2022 को एस0डी0एम0 पैलानी को की थी।
प्रार्थी की पत्नी के शिकायत करने पर दिनांक 10.05.2022 को दिन में 10-11
बजे विपुल त्यागी ठेकेदार बालू खदान नम्बर 07 केन नदी अमलोर थाना-पैलानी,
जिला-बाँदा व उसके साथ शिवविजय पुत्र कमल सिंह निवासी ग्राम-अमलोर,
थाना-पैलानी व ठेकेदार के गुण्डे प्रार्थी के खेत में आकर प्रार्थी व उसकी पत्नी
को मां-बहन की गालियां दी। गाली देने से मना करने पर प्रार्थी व उसकी पत्नी
को लात घूसों से मारापीटा तथा प्रार्थी द्वारा अपने खेत की सीमा में लगाये गये
तार की बाड़ की बल्लियां तोड़ दी तथा तार समेट कर ले गये, जिनका वजनकरीबन 2 कुन्तल कीमत मु0 15000/- रूपये तथा लकड़ी की बल्लियां
जिनकी कीमत 4000/- रूपये नष्ट कर दिया तथा धमकी दिया कि यदि रास्ते
में रोक लगायी, तो नदी में मारकर बहा देंगे। उक्त दबंग व भूमाफिया लोगों से
प्रार्थी व उसका परिवार अत्यन्त डरा सहमा है। घटना को गोपी श्रीवास व पप्पू
सिंह पुत्र देशराज सिंह, रामबरन सिंह गौतम, जगदेव निषाद निवासीगण
अमलोर, थाना- [-पैलानी ने देखा व बचाव किया। प्रार्थी घटना की रिपोर्ट करने
थाना-पैलानी गया था, पर गरीब की सुनता कौन है, पर कुछ नहीं हुआ है तथा
एस0डी0एम0 पैलानी को दो बार शिकायत की, पर कुछ नहीं हुआ है।
अतः श्रीमान् जी से प्रार्थना है कि प्रार्थी के गाटा सं0-974 रकबा 0.9510
हे0 स्थित मौजा-अमलोर बांगर, तहसील-पैलानी, जिला-बाँदा मे केन नदी बालू
खदान सं0-07 के ठेकेदार विपुल त्यागी व नवीन त्यागी व उनके सहयोगी
शिवविजय सिंह पुत्र कमल सिंह ग्राम–अमलोर तथा ठेकेदारों के गुण्डों द्वारा
किये जा रहे अवैध अतिक्रमण को हटवाया जाये तथा मौके की पैमाइश
आर0आई0 व हल्का लेखपाल व थाना-पैलानी की पुलिस को छोड़कर अन्य
किसी थाने की पुलिस की उपस्थित में कराकर दोषियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज
करायी जाये एवं नुकसानी का मुआवजा दिलाया जाये।
पल-पल की अपडेट देखने के लिए जुड़े रहिए यूपी अब तक के साथ
जिला संवाददाता रामाकांत तिवारी की
विशेष रिपोर्ट
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
सड़क हादसे में तीन लोग की दर्दनाक मौत वहीं बताया जा रहा है कि 4 लोग बुरी तरह से घायल
बाबा के बुलडोजर का एटा की तहसील जलेसर में फिर दिखा रौद्र रूप
अन्नदाता की दयनीय स्थिति को देखते हुए केसीसी लोन माफ हो- बासुदेव राय
Leave a Comment: