अन्नदाता की दयनीय स्थिति को देखते हुए केसीसी लोन माफ हो- बासुदेव राय


22 मई को बाजोपुर जेल चौक पर होगा किसान महासभा का जिला सम्मेलन

ताजपुर में 70 किसान जिला सम्मेलन में भाग लेंगे- ब्रहमदेव प्रसाद सिंह 

दिल्ली किसान आंदोलन के चर्चित किसान नेता राजाराम सिंह, महासभा के राज्य अध्यक्ष, सचिव भाग लेंगे

गेहूं क्रय केंद्र जल्द खुले- सुरेंद्र प्रसाद सिंह

अन्नदाता की दयनीय स्थिति को देखते हुए केसीसी लोन माफ हो- बासुदेव राय

ताजपुर / समस्तीपुर ( यूपी अब तक संवाददाता ) , 13 मई '22

किसान महासभा के सदस्यता अभियान में तेजी लाकर 3 हजार सदस्यता लक्ष्य को प्राप्त करने, 22 मई को बाजपुर जेल चौक के पास आहूत अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सम्मेलन में प्रखण्ड के चिंहित 70 किसानों को भाग लेने, संघर्ष कोष संग्रह करने, किसानों की बैठक करने, चकहैदर हौदा का रजिस्टर टू गायब होने के खिलाफ जून प्रथम सप्ताह से अनशन आंदोलन शुरू करने समेत अन्य सांगठनिक एवं आंदोलनात्मक निर्णय शुक्रवार को मोतीपुर में संपन्न किसान महासभा के प्रखण्ड कमिटी की बैठक में  लिया गया.
  बैठक की अध्यक्षता महासभा के प्रखण्ड अध्यक्ष ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने किया. किसान रवींद्र प्रसाद सिंह, ललन दास, वासुदेव राय, राजदेव प्रसाद सिंह समेत अन्य किसानों ने भाग लेकर अपने-अपने विचार व्यक्त किया.
   बतौर अतिथि बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले के प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रखण्ड के किसानों की दयनीय स्थिति है. नोटबंदी, कोरोना, अतिवृष्टि ने किसानों की कमर को तोड़ दिया. रातदिन खेत में मिहनत करने के बाबजूद उनका जीवन- यापन दूभर है. वे केसीसी, समूह एवं महाजनी कर्ज के शिकार हैं. उनका उत्पाद सही कीमत पर नहीं बिक रहा है. अभी तक गेहूं का सरकार क्रय केंद्र नहीं खोला गया है. अखिल भारतीय किसान महासभा किसानों के प्रतिनिधि संगठन है. किसानों की बहुलता वाले इस प्रखण्ड में किसान महासभा का सदस्य संख्या बढ़ाकर संगठन का नेटवर्क फैलाकर एमएसपी लागू करने, नि: शुल्क खाद- बीज- बिजली- पानी- कृषि यंत्र देने समेत किसानों के सभी प्रकार का लोन माफ करने, सभी किसानों को केसीसी देने आदि को लेकर आंदोलन तेज करने का आह्वान किसानों से किया.
  अपने अध्यक्षीय संबोधित में ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि जिला सम्मेलन में दिल्ली किसान आंदोलन के चर्चित किसान नेता राजाराम सिंह, महासभा के राज्य अध्यक्ष विशेश्वर यादव, राज्य सचिव रामाधार सिंह समेत अन्य कई किसान नेता भाग लेंगे. श्री सिंह ने प्रखण्ड के किसानों से जिला सम्मेलन को तन-मन-धन से सफल बनाने की अपील की.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।