पहल कार्यक्रम के तहत जनता को बताया सरकारी योजनाओं का लाभ  लुकेशन महराजगंज यूपी   गोरखपुर मंडल ब्यूरो चीफ रमन वर्मा 


पहल कार्यक्रम के तहत जनता को बताया सरकारी योजनाओं का लाभ

 लुकेशन महराजगंज यूपी 

 गोरखपुर मंडल ब्यूरो चीफ रमन वर्मा 


उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद के विकास खण्ड निचलौल के ग्राम सभा कनमिसवा में आज दिन बृहस्पतिवार को पहल योजना कार्यक्रम के तहत जनता दरबार लगाया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर के कर्मचारी उपस्थित रहे कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओ व पुरुषों के समस्याओं को निदान करने का प्रयास किया गया। बताते चलें की यूपी में दूसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर गांव गांव पहुंचकर अधिकारियों द्वारा लोगों के समस्याओं के लिए निदान का पहल किया जा रहा है जैसे आवास वृद्धा एवं विधवा पेंशन शौचालय राशन कार्ड संबंधित व प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी तमाम सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों को इस कार्यक्रम के तहत जोड़ा गया।इस तरह की तमाम समस्याओं को दूर करने को लेकर पहल कार्यक्रम गांव गांव किया जा रहा है ताकि ब्लॉक व तहसील का चक्कर जनता को न लगाना पडे इस मौके पर ग्राम प्रधान नरसिंह यादव, ग्राम विकास अधिकारी अवधेश कुमार, सहायक कौशल मद्धेशिया, अरविंद यादव ,ऑपरेटर महेश कुमार, पीपीएस अब्दुल रहमान पंचायत मित्र, बलराम शर्मा ,सहायक तनवीर फातमा,हिर्देश भारती,राकेश यादव,लेखपाल फेकू प्रसाद, आदि कर्मचारी गण मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।